Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

Published

on

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट की भी शिकायत ,

जनदर्शन में पहुंची शिकायत पर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, संयुक्त टीम ने सोलापुर पहुंचकर कराया रेस्क्यू ,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 35, जांजगीर-चांपा के 3 और सक्ती जिले के 2 श्रमिकों की सकुशल घर वापसी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य जाना छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए मुसीबत बन गया। महाराष्ट्र के सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के काम पर ले जाए गए इन श्रमिकों से कथित तौर पर सुबह से रात 9 बजे तक काम कराया जा रहा था, लेकिन मेहनताना देने के बजाय उन्हें बंधक जैसी परिस्थितियों में रखा गया था। मजदूरी का भुगतान नहीं होने, पर्याप्त राशन नहीं मिलने और मारपीट व दुर्व्यवहार की शिकायतों के बीच आखिरकार जिला प्रशासन की पहल से सभी 40 श्रमिकों को मुक्त कराकर सकुशल उनके घर पहुंचा दिया गया। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 35, जांजगीर-चांपा के 3 और सक्ती जिले के 2 श्रमिक शामिल हैं।

जनदर्शन में पहुंची शिकायत, कलेक्टर ने तत्काल लिया संज्ञान –

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब ग्राम पंचायत उलखर, तहसील एवं थाना सारंगढ़ निवासी एक श्रमिक ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों को महाराष्ट्र से वापस लाने की गुहार लगाई। आवेदन में बताया गया कि एक व्यक्ति रोजगार, रहने-खाने, बीमारी में इलाज और साप्ताहिक मजदूरी भुगतान का भरोसा देकर उन्हें सोलापुर ले गया था। वहां पहुंचने के बाद श्रमिकों से लगातार काम कराया जाने लगा, लेकिन वादे के मुताबिक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। पर्याप्त राशन भी नहीं दिया जा रहा था। बीमार होने के बावजूद काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। इतना ही नहीं, उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत भी सामने आई। आवेदक ने अपने परिवार के 16 सदस्यों को मजदूरी सहित सुरक्षित वापस लाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर गठित हुई संयुक्त टीम –

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने 14 नवंबर को श्रम, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर महाराष्ट्र के सोलापुर भेजी। टीम में श्रम निरीक्षक डोलमनी माही, राजस्व निरीक्षक दीपक पटेल, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रजक और आरक्षक भूपेंद्र कुमार चंद्रा शामिल थे। संयुक्त टीम ने सोलापुर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान श्रमिकों से बंधक जैसी परिस्थितियों में गन्ना कटाई का काम कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद सोलापुर जिला प्रशासन की मदद से सभी श्रमिकों को मुक्त कराया गया तथा उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की गई।

तीन जिलों के 40 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी –

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद 18 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चों सहित कुल 40 श्रमिक 20 नवंबर को बचाव दल के साथ सकुशल अपने गृह ग्राम पहुंचे। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के उलखर, बैगनडीह, नौरंगपुर सहित अन्य गांवों के 35 श्रमिक, जांजगीर-चांपा जिले के 3 और सक्ती जिले के 2 श्रमिक शामिल हैं। लंबे समय तक परेशानी झेलने के बाद अपने परिवार और अपनों के बीच लौटने पर श्रमिकों ने राहत की सांस ली। श्रमिकों एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर के प्रति आभार जताया।

अनजान ठेकेदारों के झांसे में नहीं आने की अपील –

इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि रोजगार के नाम पर दूसरे राज्यों में ले जाने वाले अनजान ठेकेदारों और बिचौलियों के झांसे में न आएं। काम पर जाने से पहले संबंधित व्यक्ति, कार्यस्थल, मजदूरी और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। श्रमिकों से श्रम विभाग में पंजीयन कराने की भी अपील की गई है। किसी भी प्रकार के शोषण, बंधक बनाए जाने या अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल श्रम विभाग अथवा पुलिस को सूचना देने कहा गया है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 मिनट ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

खबर सक्ती ...42 मिनट ago

अवैध धान खरीदी पर प्रशासन की सख्ती, 6 ठिकानों पर छापेमारी ..

915 कट्टा यानी 366 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई .. सक्ती, जिले में समर्थन मूल्य...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी और प्रीतेश राजपूत पहुंचे आमगांव उपार्जन केंद्र ..

रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में बेमौसम बारिश, नया बाराद्वार में सबसे ज्यादा 25.2 मिमी वर्षा ..

मालखरौदा में 18 मिमी और चंद्रपुर में 14 मिमी बारिश, जिले में 12.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज .. सक्ती, अकवान...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बारिश और तेज हवाओं से धान बचाने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए सख्त निर्देश ..

जिले की सहकारी समितियों के सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, डनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending