Connect with us

खबर सूरजपुर ..

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

Published

on

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां ,

कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह ..

सूरजपुर, बाल दिवस के अवसर पर जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए विभिन्न विद्यालयों में न्योता भोज, बाल मेला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कहीं बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ न्योता भोज का आनंद लिया, तो कहीं बाल मेले में अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन कर खूब उत्साह दिखाया।

विद्यालयों में आयोजित बाल मेलों में विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। वहीं, गीत-संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी, पेन और मिठाई वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों ने बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय से अवगत कराते हुए बताया कि उन्हें बच्चों से विशेष स्नेह था। इसी कारण उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल मनोरंजन का अवसर मिला, बल्कि उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहन मिला। जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित इन आयोजनों ने बाल दिवस को बच्चों के लिए यादगार बना दिया। पूरे दिन विद्यालयों में हंसी-खुशी, उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।

Latest

खबर सूरजपुर ..4 मिनट ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..17 मिनट ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

खबर रायगढ़1 घंटा ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण ..

विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) .. रायपुर, किसी समाज का गौरव...

खबर पाली3 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आनंद मेले का आयोजन, बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा ..

कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने बताया आनंद मेले का उद्देश्य, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन प्रसंगों पर डाला प्रकाश , प्राचार्य...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं और गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा ..

24 नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट .....

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का सम्मान, सांसद कमलेश जांगड़े और कलेक्टर जयश्री जैन ने बढ़ाया उत्साह ..

सांसद बोलीं- समाज की मजबूत नींव तैयार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर उनके...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जिला अस्पताल सक्ती में अब मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा, विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अतिश प्रधान ने संभाली जिम्मेदारी ..

निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों का चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को होगा लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्टैकिंग से लेकर बारदाना और किसानों की सुविधाओं तक की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending