Connect with us

ख़बर रायपुर

माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों का हैलीकाप्टर जॉयराइड शुरू ..

Published

on

स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैलीकाप्टर ..

रायपुर, 2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं कर रहे हैं हैलीकाप्टर जॉयराइड ,

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टॉपर विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराने का किया था वादा ,

2022 में प्रावीण्य सूची के 125 मेधावी विद्यार्थियों को कराया गया था हैलीकाप्टर जॉयराइड ,

हेलीकॉप्टर जॉयराइड ..

दीपिका, कक्षा दसवीं, 78.33% अंक के साथ प्रथम आई है। दीपिका के माता-पिता किसान हैं, खेती-किसानी करते हैं।

दीपिका धमतरी जिले के ग्राम गीतकारगुड़ा में रहती है और उसने दसवीं की परीक्षा फरसिया में स्थित शासकीय विद्यालय में पढ़कर उत्तीर्ण की है।

दीपिका बताती हैं कि आज बहुत अच्छा लग रहा है, मैं बहुत खुश हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हेलीकॉप्टर में बैठ सकूंगी, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद उन्होंने मुझे यह मौका दिया।

एयरोस्पेस के क्षेत्र में जाना चाहती है प्रतिज्ञा ..

प्रतिज्ञा जुर्री, कक्षा बारहवीं, 84.06% अंक के साथ प्रथम आई है। प्रतिज्ञा के माता-पिता श्रमिक हैं, रोजी-मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं।

प्रतिज्ञा नारायणपुर जिले के जीवलापदर गांव से हैं, वह नारायणपुर में स्थित रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ की छात्रा हैं।

प्रतिज्ञा ने हेलिकॉप्टर जॉयराइड के अपने अनुभव में बताया कि इतनी दूर रहकर कभी मन में ये बात नहीं आई कि हेलीकॉप्टर में सवार होउंगी, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने बड़ी खुशी दे दी। बहुत मजा आ रहा है।

प्रतिज्ञा अब आगे एयरोस्पेस के क्षेत्र में जाना चाहती है, उसने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

डॉक्टर बनना चाहती है सुनीता ..

सुनीता बैगा, कक्षा बारहवीं, 74.08% अंक के साथ प्रथम आई है। सुनीता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी महाविद्यालय की छात्रा हैं।

सुनीता नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से यहां आई है, सुनीता ने बताया कि हम 3 बहन और एक भाई हैं। मैं आगे डॉक्टर बनना चाहती हूं इसके लिए नीट की कोचिंग भी कर रही हूं।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड को लेकर अपने अनुभव में सुनीता ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठी हूं। मेरे परिवार का कोई भी सदस्य अब तक हेलीकॉप्टर में नहीं बैठे हैं।

जब मुझे यह ख़बर मिली तो पूरा परिवार बहुत एक्साइटेड था मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद।

आज का दिन कभी नहीं भूलूंगी ..

एन कुमारी बैगा, कक्षा दसवीं, 88.16% अंक के साथ प्रथम आई है। एन कुमारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, बोड़ला की छात्रा हैं।

एन कुमारी कबीरधाम जिले के गांव मन्नाबेदी से हैं। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। एन कुमारी ने बताया कि हम पांच बहन एक भाई हैं। माँ गांव के ही प्राइमरी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। मेरा पूरा परिवार बहुत ख़ुश है। मेरी दीदी मुझे यहां लेकर आई है। मैं नीट की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहती हूं।

एन कुमारी ने बताया कि आज मुझसे मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी ने बात की और शाबासी दी, उन्होंने कहा कि तुम सभी से आज मुख्यमंत्री जी भी मिलेंगे।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड को लेकर अपना एक्सपीरियंस बताते हुए एन कुमारी ने कहा कि आज का दिन मैं कभी नहीं भूलूंगी। हम विशेष पिछड़ी जनजाति के हैं, मैं चाहती हूं कि हमारा समाज इसी तरह से आगे बढ़े।

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने पास किया दसवीं की परीक्षा ,

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नरगिस खान को विशेष तौर पर कराया गया हैलीकाप्टर जॉय राइड ,

पापा का सपना पूरा करना है, यूपीएससी टॉपर बनना है: नरगिस ..

नरगिस खान बालोद जिले के ग्राम घुमका की रहने वाली है।
नरगिस स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद की छात्रा है। नरगिस प्रतिभाशाली छात्रा है, इन्हें विशेष रूप से हेलीकॉप्टर राइड के लिए आमंत्रित किया है।

नरगिस ने बताया कि मैंने कक्षा सातवीं और दसवीं, दोनों परीक्षाएं दिलाई हैं। दसवीं कक्षा में 90.50% और कक्षा सातवीं में 99.83% अंक मिले हैं। नरगिस ने बताया कि बचपन से ही उसकी रूचि पढ़ाई के प्रति अधिक है, इसलिए वह लगातार पढ़ते रहना चाहती है।

नरगिस यूपीएससी टॉपर बनना चाहती है, उसने बताया कि उसके पिता का सपना था कि मैं यूपीएससी टॉप करूँ, इसलिए मैं लगातार पढ़ाई कर रही हूं। नरगिस ने बताया कि बहुत खुशी हुई जब मुझे पता चला कि हेलीकॉप्टर राइड के लिए आपको आमंत्रित किया जाता है, तब हमारा परिवार यहां आया। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे जैसे बच्चे कभी नहीं सोच सकते कि हम हेलीकॉप्टर में बैठ पाएंगे मगर मुख्यमंत्री जी ने हमें यह मौका दिया।

मुख्यमंत्री जी की वजह से मुझे यह मौका मिला मैं बहुत खुश हूं ..

विशेष पिछड़ी जनजाति की छात्रा गायत्री धनुषधारी, कक्षा बारहवीं की छात्रा है। उसने 85.02% के साथ परीक्षा प्रथम की है। गायत्री अमरतरा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है।

गायत्री ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बैठकर सपना सच होने जैसा लग रहा। मैं इस पल को कभी नहीं भूलूंगी। मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है।

आज मुख्यमंत्री जी की वजह से मुझे यह मौका मिला मैं बहुत खुश हूं। मैं नीट की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहती हूं।

गायत्री गरियाबंद जिले के ग्राम तेरेंगा में रहती है, माता-पिता दोनों किसान हैं, गायत्री ने बताया कि हमारे परिवार को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलता है, उससे बहुत मदद होती है।

रात भर सो नहीं पाया, हेलीकॉप्टर में बैठा और बहुत मजा आया ..

मैं आज रातभर सो नहीं पाया, बार-बार घड़ी देख रहा था, कब सुबह होगी और कब मैं हेलीकॉप्टर में बैठूंगा। आखिरकार मैं हेलीकॉप्टर में बैठा और बहुत मजा आया।

जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्र, देवकुमार देवांगन ने 95.04% के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

देव ने बताया कि जबसे मुझे यह ख़बर मिली थी मैं बहुत खुश था कि कब यह दिन आयेगा। मेरे परिवार में सभी लोग खुश है इसका कारण है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी। जिन्होंने हमें मौका दिया हेलीकॉप्टर में घूमने का।

हम दो भाई हैं, मेरे बड़े भाई मुझे कहते हैं कि तू परिवार का पहला लड़का होगा जिसने हेलिकॉप्टर की सैर की होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा ..

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को रोजगार, बीमा, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा का लाभ .. रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

नागरिक सहकारी बैंकों में बढ़ेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं ..

सहकारिता आयुक्त ने मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं शुरू करने के दिए निर्देश .. रायपुर, राज्य के शहरी सहकारी बैंकों...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

गोबरा नवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन को जब्त कर किया-सील ..

रायपुर, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) के मेधावी छात्र यशवंत प्रकाश ने किया रायपुर एयरपोर्ट भ्रमण ..

एयरक्राफ्ट की तकनीक, कॉकपिट संचालन और सुरक्षित उड़ान के नियमों की मिली जानकारी .. सक्ती, जिला प्रशासन सक्ती द्वारा मेधावी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

“हरि के भजन बिन अकेला रहेगा” : सांसद ज्योत्सना महंत ने नवधा रामायण में दिया मर्यादा का संदेश

ग्राम मसनियाकला के नवधा रामायण आयोजन में शामिल हुए अमीर अग्रवाल (भुरु), धार्मिक माहौल में दिया सामाजिक एकता का संदेश...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मेडिकल स्टोर बंद के बीच नहीं रुकेगी दवा सेवा जिला प्रशासन ने कि विशेष व्यवस्था ..

20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया मेडिकल स्टोर बंद के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने विशेष व्यवस्था .....

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

ईंधन आपूर्ति, जनसुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सख्त, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश ..

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, कालाबाजारी रोकने और सुचारु ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुशासन तिहार शिविरों में अफसरों की अनिवार्य मौजूदगी के निर्देश, कलेक्टर ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर ..

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा , गर्मी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुशासन तिहार के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, आखिर शिविरों में क्यों नहीं सुलझ रहीं समस्याएं? ..

20 आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, “सुशासन” के दावों पर उठे सवाल .. सक्ती, जिले में एक ओर शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया सक्ती में नवीन अजाक थाना का शुभारंभ, डायल-112 के 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी किया रवाना ..

पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती : सक्ती में अजाक थाना उद्घाटन के साथ डायल-112 सेवा का विस्तार, पत्रकार संघ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending