Connect with us

ख़बर रायपुर

दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स 10 जून को करेंगे हेलीकॉप्टर जॉयराईड ..

Published

on

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगे सम्मानित ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले 78 विद्यार्थी 10 जून को सुबह 7 बजे से राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर द्वारा जॉयराईड करायी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बच्चों द्वारा की गई साल भर की कड़ी मेहनत के लिए इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जून को सुबह 11.30 बजे स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 88 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सिल्वर मेडल भी प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 48 और कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विशेष पिछड़ी जनजाति के 5-5 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक रामपुकार सिंह, धनेन्द्र साहू, श्रीमती अनिता शर्मा, देवेन्द्र यादव और राजमन बेंजाम समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि गतवर्ष 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राईडिंग करायी गई थी। शनिवार 10 जून को वर्ष 2023 की प्रावीण्य सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थी सुबह 7 बजे से हेलीकॉप्टर से जॉय राईडिंग करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending