Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर ,

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

 
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आदिवासी विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को छात्रावासों के शौचालय, रसोई एवं आवासीय कक्षों की नियमित जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने और अध्ययन के अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
          

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयोजित राज्य ओपन परीक्षा को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में लगाई गई है, वे पूर्ण तत्परता से व्यवस्थाओं की समीक्षा करें और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग न हो। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें तथा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, लोक सेवा गारंटी आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending