Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा, दिव्य प्रेत दरबार का होगा आयोजन ..

Published

on

हिन्दू नववर्ष पर सक्ती में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सामुदायिक भवन में होगा धार्मिक कार्यक्रम ,

सनातन नववर्ष पर सक्ती में धार्मिक उल्लास, शोभायात्रा और भंडारे का होगा आयोजन ..

सक्ती, नगर में हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर 19 मार्च, गुरुवार को भव्य शोभायात्रा एवं दिव्य प्रेत दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के सनातन धर्मावलंबियों की बड़ी संख्या में सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है। कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

संयोजक श्रीमती अंजू गबेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे थाना परिसर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नवधा चौक, हटरी, बाजार चौक, दुल्हन साड़ी, हॉस्पिटल चौक से होते हुए सामुदायिक भवन सक्ती में समाप्त होगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भगवा ध्वज, धार्मिक भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ नगर का वातावरण भक्तिमय रहेगा।

शोभायात्रा के समापन के बाद सामुदायिक भवन में दोपहर 12 बजे से स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्य प्रेत दरबार का आयोजन भी किया जाएगा, जो रात्रि तक चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए निरंतर भोजन भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय अधिकारी धर्म जागरण के राजेंद्र जी उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मातंगीधाम त्रिकालदशी के प्रेमा साई जी महाराज शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव करेंगे।

इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला संघ चालक दुकालू सिंह राठ, धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, छाया विधायक चंद्रपुर श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, छाया विधायक खरसिया महेश साहू तथा सामाजिक कार्यकर्ता टिकेश्वर गबेल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णकांत चंद्रा, सक्ती के राजा धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कालर समाज विजय जायसवाल, अधिवक्ता कमल पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता आयुष शर्मा, उपाध्यक्ष कन्नोजिया राठौर समाज श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर तथा मनहरण राठौर शामिल होंगे।

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती अंजू गबेल (प्रांत घर वापसी प्रमुख) ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन में सर्व सनातनी हिन्दू, धर्म जागरण समन्वय, धर्म सेना एवं मातृ शक्ति का विशेष सहयोग रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending