Connect with us

खबर सक्ती ...

रायपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम रैली में उमड़ा जनसैलाब, सक्ती से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता ..

Published

on

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना की उपेक्षा करने का लगाया आरोप ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम रैली में सक्ती जिले के कांग्रेसजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सक्ती शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लेकर मनरेगा योजना को बचाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की।

रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित प्रदेश के कई विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, जिसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

सक्ती से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनरेगा को मजबूत बनाए रखने की मांग का समर्थन किया। रैली के दौरान नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने और आर्थिक मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए इसे किसी भी हालत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर सक्ती शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में घनश्याम देवांगन, राकेश महंत, देवेंद्र राठौर, संतोष सोनी (लाला), रघुनाथ अग्रवाल (कालू), आमिर अग्रवाल (भुरू), बहादुर गहरवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending