Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत की पहल रंग लाई ..

Published

on

सक्ती रेलवे स्टेशन में यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, आरक्षित टिकटों का समय शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बढ़ाया गया,

नगर सहित क्षेत्र एवं जिले के रेल यात्रियों, व्यापारी बंधुओं तथा विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं ने विधानसभा अध्यक्ष डा महंत का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत की पहल पर सक्ती रेलवे स्टेशन में वर्षों बाद रेल यात्रियों को एक बार फिर से बड़ी सुविधा मिली है, नगर के रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित आरक्षित टिकट काउंटर जो कि पूर्व में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक की संचालित होता था, इसे रात्रि 10:00 बजे तक करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विगत दिनों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर तथा दूरभाष के माध्यम से चर्चा की थी, तथा रेलवे प्रशासन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के निर्देश का पालन करते हुए तत्काल सक्ती रेलवे स्टेशन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग के समय को बढ़ा दिया है।

सक्ती नगर सहित पूरे क्षेत्र एवं जिले के रेल यात्रियों, व्यापारी बंधुओं तथा विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं ने विधानसभा अध्यक्ष डा महंत का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे वर्षों से आरक्षित टिकटों के बुकिंग समय को बढ़ाने की मांग कर रहे थे, किंतु यह दुर्भाग्य था कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, किंतु आपके प्रयासों से हमें यह सुविधा अब मिलेगी, उल्लेखित हो की सक्तीं रेलवे स्टेशन अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले के समय से कई विधानसभा क्षेत्रों का प्रमुख स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में रेल यात्री विभिन्न ग्रामीण इलाकों से आकर गंतव्य की ओर यात्रा प्रारंभ करते हैं, किंतु आरक्षित टिकटों की बुकिंग का समय अव्यवस्थित होने से रेल यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए टिकट बुकिंग करवाने हेतु समस्याओं का सामना करना पड़ता था, तो वही सरकारी कर्मचारी जो कि शाम 5:00 बजे दफ्तर बंद होने के बाद टिकट बुकिंग करवाना चाहते थे उनकी टिकट बुकिंग नहीं हो पाती थी, भले ही वर्तमान में ऑनलाइन पद्धति से टिकट बुकिंग हो जाती है किंतु हर यात्री ऑनलाइन सुविधा का उपयोग किन्हीं भी कारणों से नहीं कर पाता तथा उसे अपनी टिकट बुक करवाने के लिए रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर में जाना ही पड़ता है, तथा अब यह सुविधा प्रारंभ होने से क्षेत्र के रेल यात्रियों को एक बड़ी राहत मिलेगी

आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत ने विगत दिनों सक्ती रेलवे स्टेशन से संबंधित और भी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है तथा उम्मीद की जा रही है कि सक्ती रेलवे स्टेशन में विधानसभा अध्यक्ष डा महंत के इन प्रयासों से क्षेत्र के रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में और भी बड़ी सौगात मिल सकती है।

उपरोक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा– आध्यात्मिक मूल्यों से ही स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण संभव ..

नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जांजगीर-चांपा के पोड़ी (राछा) में सत्संग सम्मेलन को किया...

खबर सूरजपुर ..7 घंटे ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश ..

🩸जिला अस्पताल सूरजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , 🩸रक्तदान जीवनदान है : कलेक्टर...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार – मुख्यमंत्री साय .. जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख का स्वर्णिम अर्धशतक, 50वें रक्तदान से जरूरतमंद युवक को मिला जीवनदान ..

🩸मानवता की मिसाल बने प्रफुल्ल देशमुख, विश्व रक्तदाता दिवस पर पूरा किया शानदार 50वां रक्तदान .. सक्ती, विश्व रक्तदाता दिवस...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट ..

युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित ..

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: शिकायत मिलते ही पंतोरा चौकी का प्रधान आरक्षक निलंबित, SDOP को दिए जांच के आदेश...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन का विशेष अभियान, बीईओ दिलीप पटेल की पहल से शिक्षा विभाग में अभिलेख प्रबंधन को मिली नई गति ..

शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख होंगे त्रुटिरहित, सक्ती विकासखंड में सेवा पुस्तिकाओं के सुव्यवस्थित संधारण का व्यापक अभियान जारी .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending