Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने विशेष मिशन इन्द्रधनुष 5.0 पर बैठक ली ..

Published

on

विशेष मिशन का पहला राउंड 7 से 12 अगस्त के मध्य होगा ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 जुलाई 2023 को कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ के सौजन्य से ‘‘इन्द्रधनुष 5.0’’ विषय पर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए प्लानिंग और मॉनिटरिंग की जरूरत होती है। इसलिए सभी वर्कर इस कार्य में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें।
डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. प्रशांत ने बैठक में प्रजेंटेशन दिया। इस इन्द्रधनुष मिशन के सर्वे अनुसार 11 जिला हाईरिस्क की श्रेणी में है, उनमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भी शामिल है। इस मिशन को पूरा करने के लिए जिले के गांवों और नगरीय निकायों में पिछड़े और स्लम एरिया को केन्द्रित कर टीकाकरण किया जाना है। विशेष मिशन इंद्रधनुष 5.0 के अंतर्गत शून्य से दो वर्ष की आयु के बच्चे जिनका टीकाकरण अधूरा है या हुआ ही नहीं है उनको सारे टीके लगाए जाएंगे। दो से पांच वर्ष की आयु के बच्चे जिनका गोवर और रूबेला का पहला व दूसरा डोस रह गया है, उन्हें टीके लगाए जाएंगे। अगर डीपीटी व ओरल पोलियो टीके का बूस्टर डोस रह गया है तो वह भी लगाया जाएगा। अगस्त 2018 या उसके बाद पैदा हुए बच्चों का इसमें समावेश होगा। गर्भवती महिलाओं का इसमें टीकरण किया जाएगा। विशेष मिशन इंद्रधनुष 5.0 का पहला राउंड – 7 से 12 अगस्त 2023, दूसरा राउंड – 11 से 16 सितंबर 2023 और तीसरा राउंड- 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक होगा। बैठक में सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, जिले के सभी बीएमओ, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, डीईओ डेजी रानी जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, बी. एक्का, सीएमओ राजेश पांडेय, आयुर्वेद डॉ. पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के कृष्णा साहू उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आज के बच्चे कल का भविष्य है। इसीलिए बच्चो को निरोगी और स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण उनका करवाना बहुत ज़रूरी है। इस मिशन में जीरो डोस, छूटे डोस, टीकाकरण से पूरी तरह वंचित रहने वाले क्षेत्र, ज्यादा समय तक टीकाकरण के सत्र ना लिए हुए क्षेत्र, टीकाकरण को सहयोग ना देने वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाने वाला है। टीकाकरण, बच्चों में मौत और बीमारियों की मात्रा कम करने के लिए एक प्रभावी साधन है। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2023 तक गोवर और रूबेला को दूर करने का लक्ष्य निश्चित किया है और सरकार ने विशेष मिशन ‘‘इंद्रधनुष 5.0’’ शुरू किया है। यह मिशन अगस्त से तीन चरणों में चलाया जाएगा। इस विशेष मिशन के लिए टीकाकरण से पूरी तरह या आधे-अधूरे रूप से वंचित बच्चे और गर्भवती माताओं को ढूंढकर उन्हें टीका लगाने का काम किया जाएगा। इसमें नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से इस मिशन को पूरा किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..2 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending