Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने विद्यालयों के निर्माण कार्यों के लिए सुझाव दिए ..

Published

on

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने क्षेत्र के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया ,

अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस और एक दिन का वेतन कटौती के निर्देश ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 जुलाई 2023 को कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी गुरूवार को बिलाईगढ़ क्षेत्र के दौरे में रही। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेन्ड्रावन का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूल में संचालित कक्षाओं की जानकारी ली।

डॉ. सिद्दीकी ने स्कूल में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस और एक दिन का वेतन कटौती करने के लिए बीईओ बिलाईगढ़ को निर्देशित किया साथ ही साथ स्कूल संचालित करने संबंधी राज्य शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। डॉ. सिद्दीकी ने पेन्ड्रावन विद्यालय में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित करने के लिए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (आरईएस) की ओर से किए जा रहे भवन, कक्ष, लैब आदि निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एसडीओ आरईएस शैलेन्द्र वर्मा को निर्माण के लिए निर्देश दिया और सुझाव दिए। कलेक्टर ने स्कूल में निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के सभी कक्षाओं को दो पालियों में संचालन के लिए बीईओ को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाताडीह का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल के कमरों में संचालित हो रहे कक्षाओं की जानकारी ली। स्कूल भवन, लैब, प्राचार्य कक्ष, क्लर्क कक्ष, अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए एसडीओ एवं उपस्थित इंजीनियरों को निर्देशित किया।
कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरी में शिक्षिका से स्कूल में पढ़ाए जा रहे कोर्स में सीजी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम के अंतर के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में स्कूल भवनों में हो रही गतिविधियों की स्थिति के बारे में प्राचार्य से जानकारी ली। उन्होंने कमरों का मुआयना किया और जीर्णोद्धार के लिए एसडीओ को निर्देशित किया। इस दौरान डॉ. सिद्दीकी ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य को स्कूल की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मेरे निरीक्षण के दौरान स्कूल साफ रहनी चाहिए। दौरे में अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी शामिल थीं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...44 सेकंड ago

♦️ 2 घंटे में हेल्पलाइन से सक्रिय हुआ आधार, पर सवाल बरकरार: स्थानीय स्तर पर क्यों नहीं सुलझती आमजन की समस्या? ..

♦️ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से हुआ चालू, लोगों ने पूछा—जब गांव-तहसील में होना चाहिए समाधान, तो...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

♦️ खनिज के अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, जुर्माना बढ़ा और कार्रवाई हुई सख्त ..

♦️ रेत-खनिज की अवैध ढुलाई अब पड़ेगी भारी, प्रति टन 2 हजार और न्यूनतम 25 हजार जुर्माना , ♦️ जब्त...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending