Connect with us

खबर बिलासपुर

राहुल गांधी पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला- एक नजर ..

Published

on

सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी से साफ है अंतिम परिणाम राहुल के लिए निराशाजनक होगा- चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय ..

बिलासपुर, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी पर सर्वोच्च न्यायालय के आज अंतरिम निर्णय को लेकर अति उत्साह में उनके समर्थक फैसले से हकीकत से परे टिप्पणी कर रहे हैं मानो राहुल को दोष मुक्त कर दिया गया हो जबकि कोर्ट की भाषा में स्पष्ट है कि विचारण न्यायालय के length of sentence (दीर्घ सजा) को उन्होंने उपयुक्त न मानते हुए उन्होंने उनके सजा पर रोक लगाई है जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में राहुल के आचरण को गलत ही माना है याने स्पष्ट है कि देश की सबसे बड़ी कोर्ट प्रथम दृष्टया उनको सजागत अपराध का दोषी मानता है।
ऐसे में क्षणिक रियायत को लेकर राहुल समर्थकों के द्वारा जारी ; सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं ; जैसे टिप्पणी उन पर ही उल्टी बैठती है, क्योंकि हालिया रियायत के बाद उनको दोषी ठहराया जाना एक प्रकार से सुनिश्चित है याने अभी तथाकथित कांग्रेस परिवार नीत न्यायाधीश के साथ टीम ने सजा की मात्रा के आधार पर ही विचारण न्यायालय के दंडादेश आक्षेपित किया है पर फैसले में आगे उन्होंने राहुल के आचरण को कदापि उचित नहीं माना है।
साफ है राहुल देर सबेर प्रकरण में दोषी ही साबित होंगे। फिर समर्थकों का यह कहना कि राहुल फिर दहाड़ेंगे समुचित प्रतीत नहीं होता क्योंकि इनके दहाड़ने से ही वे हमेशा विवाद में फंसते रहे हैं । कहें तो महामहिम
न्यायाधीशों के किसी साफ्ट कॉर्नर की दया ने अधिक सजा का हवाला देते हुए सजा पर लगाई गई रोक को कांग्रेसी मित्र दोषमुक्ति कदापि न समझें क्योंकि उन्हीं जजों ने आगे स्पष्ट कहा है कि राहुल के आचरण को कदापि उचित नहीं माना जा सकता।
फिर राहुल और पार्टी जनों को आज के फैसले को सकारात्मक रूप से कानूनी भाषा में सम्मानिय जजों के दया की भीख के रूप में स्वीकार करते हुए हुंकारने के बजाय जनता के हित में राहुल संयमित भाषा में आम लोगों की आवाज बने ताकि सशक्त विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें हम सब स्वीकार कर सकें …बस आज यही शुभकामना राहुल के लिए की जा सकती है बाकी भविष्य की राजनित में आगे आगे देखिए होता है क्या?

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending