खबर बिलासपुर
आवारा पशुओं को सड़क से दूर रखने जारी अभियान की कमिश्नर श्री कुंजाम ने की समीक्षा ..

बिलासपुर, संभागायुक्त के.डी कुंजाम ने वीसी के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर आवारा पशुओं को मुख्य मार्गों से हटाने जारी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आवारा पशुओं को राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाने एवं दुर्घटना से बचाने के लिए रेडियम बेल्ट लगाने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। संभागायुक्त ने कहा कि गत दिवस हुए बैठक में मुख्य सचिव द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। आप सभी उक्त निर्देशों पर अमल करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें और सतत् निगरानी भी करते रहें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गौठान, गौशाला या कांजी हाउस में रखे गए पशुओं को किसी भी प्रकार की चारा या पानी की कमी न हो। उन्होंने सभी जिलों से अब तक की गई कार्यवाही की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने एक-एक करके अपने-अपने जिले में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। संभागायुक्त कार्यालय से सभी जिलों से सर्वाधिक दुर्घटना वाले सड़कों की जानकारी सहित दुर्घटना रोकने किये जा रहे प्रयासों, आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने की गई कार्यवाही, गौठान, कांजी हाऊस एवं गौशाला की संख्या सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। बैठक में संभाग के जिलों के कलेक्टर वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त अखिलेश साहू, श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login