Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी ने आवारा पशुओं के विस्थापन हेतु ली बैठक ..

Published

on

दुर्घटना से बचाव के लिए 465 पशुओं के गले में लगाए गए रेडियम बेल्ट, 1515 मवेशियों की हुई टैगिंग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले में सड़कों और नेशनल हाईवे में खुले घूमने वाले आवारा घुमन्तु पशुओं से निजात दिलाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पशुओं के गले में रेडियम बैंड लगाने और टैगिंग करने के साथ खुले में घूमने वाले पशुओं को गौशाला अथवा गौठान में विस्थापित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जनपद पंचायत, नगरपालिका और पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिले में खुले में विचरण करने वाले पशुओं के गले में रेडियम बैंड और टैगिंग के कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने सभी ग्रामों में ग्राम पंचायत के सचिव एवं पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर रोड की सतत निगरानी करने, रोड से पशुओं को हटाने के लिए ग्राम के चरवाहे को निर्देशित करने तथा पशुओं को आवारा न छोड़ने के लिए गांव में कोटवार के द्वारा मुनादी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा बताया गया कि मुख्य मार्ग जहाँ आवारा पशु घूमते हैं, उनमें से नजदीक के 87 गाँवों को चिन्हित किया गया है।

अभी तक जिले में 465 पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट और 1515 पशुओं की टैगिंग की जा चुकी है एवं पशुपालकों के वैचारिकी में परिवर्तन के लिए आगामी ग्राम सभाओं में पशुओं को आवारा न छोड़ने के लिए शपथ दिलाने के लिए कहा जाएगा। इसी के साथ ही पशुओं को सड़कों से गौशाला, गौठान व अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

दुर्घटना की स्थिति में संबंधित पशु के मालिक के विरुद्ध होगी कार्यवाही ..

आवारा पशुओं के विस्थापन एवं मुख्य सड़कों में उनकी भीड़ से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन मुस्तैद है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत के सचिव के साथ दल के सदस्यों को घर-घर जाकर पशुपालकों से संपर्क कर पशुओं को आवारा न छोड़ने की समझाइए देने तथा न मानने पर पशुपालकों पर जुर्माना भी लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। ग्राम पंचायत के सचिव तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी अधिक प्रभावित स्थानों के उपयुक्त स्थान पर लिखे जाने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे तत्काल संपर्क किया जा सके। साथ ही शहरी क्षेत्र में उपरोक्त अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए नगरी निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दायित्व दिया गया है। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालकों से अपील की जा रही है कि वह अपने पशुओं को अपने घर पर रखें और आवारा ना छोड़े जिससे उन्हें एवं वाहन चालकों को दुर्घटनाग्र होने से बचाया जा सके। आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में संबंधित पशु के मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending