Connect with us

खबर खरसिया ..

जयप्रकाश डनसेना बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह प्रवक्ता ..

Published

on

किसान नेता जयप्रकाश डनसेना को भाजपा किसान मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी ..

खरसिया, बरगढ़ धाम की पावन नगरी के निवासी और किसान हितैषी नेता जयप्रकाश डनसेना को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। लंबे समय से भाजपा संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे जयप्रकाश डनसेना की सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों के मुद्दों पर उनकी निरंतर भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा तथा जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशन में की गई है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान और जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित यादव की अनुशंसा पर जयप्रकाश डनसेना को जिला किसान मोर्चा का सह प्रवक्ता बनाया गया है।

किसान परिवार से जुड़े जयप्रकाश डनसेना क्षेत्र में एक सक्रिय, ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय से किसानों और ग्रामीणों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे हैं और समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी पहचान एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में है, जो हमेशा लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने फोन, सोशल मीडिया संदेश और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जयप्रकाश डनसेना ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसानों के हितों की आवाज को और मजबूती से उठाने तथा भाजपा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending