Connect with us

ख़बर रायपुर

राज्यसभा चुनाव: फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी ..

Published

on

फूलो देवी नेताम को फिर मिला मौका, आदिवासी नेतृत्व को मिलेगी मजबूत आवाज – डॉ. चरणदास महंत ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, कई विधायक तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें एक सीट फूलो देवी नेताम और दूसरी के.टी.एस. तुलसी की है, जिनका कार्यकाल आगामी 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाकर उन पर भरोसा जताया है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि एक आदिवासी महिला नेत्री के रूप में फूलो देवी नेताम का पुनः चयन होना पूरे बस्तर अंचल और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह न केवल उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है, बल्कि आदिवासी समाज के सशक्त प्रतिनिधित्व का भी प्रतीक है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने विश्वास व्यक्त किया कि फूलो देवी नेताम संसद में आदिवासियों, वंचित वर्गों और छत्तीसगढ़ के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती और प्रभावी ढंग से उठाएंगी। उन्होंने उनके सफल और सक्रिय कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश को उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ आगे भी मिलता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending