Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन सख्त, जेसीबी व हाईवा वाहन जब्त ..

Published

on

कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्यवाही ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की।

विगत दिवस उड़नदस्ता दल द्वारा ग्राम हरदी सिंघनसरा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बोराई नदी में अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी वाहन को जब्त किया गया, जिसे सुरक्षार्थ थाना सक्ती में रखा गया है। वहीं रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक हाईवा वाहन को भी जब्त किया गया, जिसे थाना बाराद्वार में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिज विभाग के अनुसार अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़े प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर खनिज अमले द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...25 मिनट ago

हसौद में 10 वर्षीय बालक की मृत्यु पर प्रशासन गंभीर: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जांच समिति गठित ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा—हर पहलू की होगी गहन जांच .. सक्ती, विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, 21 हजार किसान पीएम किसान योजना के लाभ से हो सकते हैं वंचित ..

सक्ती, जिले के लगभग 21 हजार किसान अब तक एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं करा सके हैं। इसका सीधा असर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन सख्त, जेसीबी व हाईवा वाहन जब्त ..

कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाराद्वार रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभापति आयुष शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, अंडरब्रिज व ओवरब्रिज सहित कई सुविधाओं की मांग ..

ग्रामीणों की सुविधा के लिए आयुष शर्मा की पहल — बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट, अंडरब्रिज व कोच डिस्प्ले शुरू करने...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

बस्तर की आवाज फिर गूंजेगी संसद में: फूलो देवी नेताम दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने दी बधाई ..

आदिवासी अस्मिता को मिला सम्मान: फूलो देवी नेताम का पुनः मनोनयन, प्रदेशभर में खुशी की लहर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

होली से पहले मातम का कहर: होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौके पर मौत, बहन की हालत गंभीर ..

रायपुर, होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्त्तार पिकअप ने...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

🚨 तेज रफ्तार का कहर: कार–बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर ..

रायपुर, राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 ऑपरेशन ‘शंखनाद’ में 7 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 18 गौवंश मुक्त ..

🚨 दो पिकअप जब्त, पशु क्रूरता व परिरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई .. रायगढ़, 4 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

🚨 होली पर उपद्रवियों पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 मुख्य मार्ग पर अवरोध कर पुलिस पर पथराव, शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त — न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी .....

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की बैठक सम्पन्न, पेंशनधारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस पर मंथन ..

अकलतरा, जेएसडब्ल्यू केएसके महानदी कंपनी से जुड़े पेंशनधारियों की संस्था भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक नगर पंचायत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending