Connect with us

खबर रायगढ़

देर रात बॉर्डर चेकपोस्ट के निरीक्षण में पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर-एसपी ..

Published

on

गुजर रहे वाहनों की करवाई जांच, पकड़ाया अवैध गिट्टी परिवहन करता एक ट्रक ,

ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को मुस्तैदी से जांच करने के दिए निर्देश ,

निर्वाचन के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में बढ़ायी गयी निगरानी ..

रायगढ़, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार कल देर रात रायगढ़ जिले के सीमावर्ती इलाकों के निरीक्षण में निकले। उन्होंने सीमा पर बने हमीरपुर और रेंगालपाली चेक पोस्ट का जायजा लिया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच भी उन्होंने अपने सामने करवाई। अधिकारियों ने बॉर्डर के चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को गुजरने वाले हर गाड़ी की मुस्तैदी से जांच करने और अवैध और संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। इस बीच गुजर रही गाडिय़ों के निरीक्षण के दौरान अवैध गिट्टी परिवहन करता एक ट्रक भी पकड़ा गया।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि चुनाव नजदीक है ऐसे में पैसों, शराब तथा अन्य सामग्रियों के अवैध परिवहन के मामले सामने आते हैं। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर कार्यवाही बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर निगरानी के लिए पुलिस के साथ परिवहन, आबकारी, खनिज विभागों की टीमों को संयुक्त रूप से समन्वय के साथ काम करना है। उन्होंने लगातार पूरी सघनता से जांच जारी रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि गुजरने वाले वाहनों की अच्छे से जांच की जाए। जहां भी मामला संदिग्ध लगे तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। कानून व्यवस्था के लिहाज से जांच नियमित रूप से जारी रहे। इसमें कहीं कोई कोताही न हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि आगामी निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार जिले के उच्च अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में पिछले दिनों झारसुगुड़ा में एक उच्च स्तरीय अंतर्राज्यीय बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसमें रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ और ओडिसा के सीमावर्ती सारंगढ़-बिलाईगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और बरगढ़ इन 5 जिलों के कलेक्टर व एसपी ने बैठक कर निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सीमा पर कड़ी निगरानी और सूचनाओं के आदान प्रदान को लेकर समन्वित कार्ययोजना के साथ काम करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। इसके साथ ही कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने एसपी रायगढ़ सदानंद कुमार और एसपी सारंगढ़ आशुतोष सिंह के साथ बैठक लेकर विभागों को संयुक्त टीम बनाकर क्रॉस बॉर्डर परिवहन की सघन जांच और कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश दिए थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली19 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending