Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खो खो ४०प्लस में गत स्टेट चैंपियन मालखरौदा पुनः जिला स्तरीय विजेता बना ..

Published

on

एकमात्र स्टेट चैंपियन टीम होने के बावजूद जिला प्रशासन से विगत साल की प्रोत्साहन राशि न मिलने से परेशान हैं खिलाड़ी- कप्तान अशोक जलतारे ,

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक छत्तीसगढ़ के संस्कृति, खेल व परंपरा को जीवंत बनाए रखने का महती प्रयास है- अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम छत्तीसगढ़ के संस्कृति खेल व परंपरा को जीवंत बनाए रखने का प्रयास है जिसे लेकर हमारे ग्रामीण युवा उत्साहित हैं यह बात जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्रीड़ा प्रतियोगिता (सक्ती) में खो खो में विजेता टीम (४०प्लस मालखरौदा ब्लॉक) को बधाई देते हुए अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आगे बताया कि खो खो टीम के खिलाड़ियों के अनुसार छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री के संस्कृति सरक्षण के इस महती प्रयास को स्थानीय अफसरान पलीता लगाने में लगे हैं क्योंकि गत वर्ष के प्रदेश स्तर पर सक्ती जिले से एक मात्र विजेता खो खो टीम को पिछले साल का जिला प्रशासन द्वारा से घोषित प्रोत्साहन राशि अब तक हासिल नहीं हो पाया जबकि यही टीम फिर संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा तथा इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों में निम्न मध्यम वर्ग के प्रतिभागी हैं जिनको ड्रेस जूते आदि के व्यय को उठाने में तकलीफ हो रही है।
टीम कैप्टन अशोक जलतारे के बताए अनुसार पिछले साल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले से एकमात्र उनकी टीम ने स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया था तब जिला प्रशासन ने हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सभी व्यय जिला प्रशासन के सौजन्य से उपलब्ध कराने की बात कही पर संपूर्ण देयकों के जमा करने के बाद भी आज तक व्यय राशि का भुगतान नहीं हुआ है जबकि वर्तमान में पुनः उनकी टीम का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है फलस्वरूप उन्होंने जिला प्रशासन से वायदे के अनुसार शीघ्र सहयोग करने का आग्रह किया है।

आज प्रतियोगिता में कैप्टन अशोक जलतारे के साथ उनके टीम में चंद्रकुमार, प्रकाश चंद्रा, ईश्वर चंद्र, अमर मानिकपुरी, रामचंद्र,भुवन श्रीवास, गोविंद चंद्रा, पुरुषोत्तम, ज्ञानीक शामिल रहे जिन्हें प्रतियोगिता के सह संयोजक झसेंद्र गबेल प्राचार्य ने विजेता घोषित करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही।
गौर तलब है कि गत वर्ष जिले से एकमात्र मालखरौदा ब्लॉक खो खो टीम ने ही स्टेट चैंपियन के साथ ही प्रदेश युवा उत्सव में शिरकत कर सक्ती जिला का नाम रोशन किया था।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending