Connect with us

खबर सक्ती ...

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

Published

on

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम ..

सक्ती, नगर की देवतुल्य जनता द्वारा एक वर्ष पूर्व 15 फरवरी 2025 को दिए गए जनादेश के अवसर पर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के अपार स्नेह, विश्वास और सहयोग से ही उन्हें निर्दलीय ‘’ऑटो छाप’’ चुनाव चिन्ह पर विजय प्राप्त कर नगर की सेवा का अवसर मिला।

अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। नगर की देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अध्यक्ष चुना, उस विश्वास पर खरा उतरना ही उनका प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने बीते एक वर्ष में नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत तथा विभिन्न जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

संयोग से इस वर्ष यह तिथि पावन पर्व के साथ आई, जिसे उन्होंने विशेष सौभाग्य बताया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मचिंतन, सेवा और समर्पण का पर्व है, और वे इसी भावना के साथ नगर की सेवा करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि नगर के विकास में पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रही है। विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्ट्रीट लाइट सुधार, स्वच्छता अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें और सुझाव देकर नगर को आदर्श नगर बनाने में भागीदारी निभाएं।

अंत में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पुनः समस्त नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक निर्णय नगरहित में रहेगा। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे इसी विश्वास के साथ आगे भी सक्ती नगर के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रहेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending