Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में आंवला नवमी पर आंवला पूजन और सामूहिक स्वल्पाहार आयोजित ..

Published

on

सनातन संस्कृति की परंपरा को कायम रखने का प्रयास सरस्वती शिशु मंदिर हमेशा से करता रहा है ,

विद्याभारती हमेशा भारतीय धर्म और आस्था के उत्सवों के माध्यम से समाज में समरसता कायम रखने हेतु प्रयासरत है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता लक्ष्मी को पृथ्वी पर भ्रमण के दरम्यान धरती पर एक साथ भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा करने की इच्छा हुई, तब उन्हें ध्यान आया कि श्री हरि की प्रिय तुलसी और शिव स्वरुप बेल के दोनों के गुण एक साथ आंवले के वृक्ष में होते है। तभी मां लक्ष्मी ने विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की।
तब पूजा से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु और शिव प्रकट हुए तथा लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराने के बाद स्वयं भी भोजन किया। इसके बाद ही जन कल्याणार्थ आंवले वृक्ष के पूजन और उसके नीचे भोजन बनाकर सह भोज करने की प्रथा प्रचलन में है।
इसी के अनुसरण में सरस्वती शिशु मंदिर परिवार सक्ती के द्वारा परिसर में अवस्थित आंवला वृक्ष के पूजन पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन किया गया जिसमें सक्ती नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठनों के लोगों की गरिमामय सहभागिता रही। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंध समिति के पदाधिकारी ने बताया कि सनातन संस्कृति की परंपरा को कायम रखने का प्रयास सरस्वती शिशु मंदिर हमेशा से करता रहा है इसी क्रम में आज पारिवारिक लोगों से भेंट मुलाकात के साथ सभी ने सामूहिक स्वल्पाहार ग्रहण किया।

इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि विद्याभारती हमेशा भारतीय धर्म और आस्था के उत्सवों के माध्यम से समाज में समरसता कायम रखने हेतु प्रयासरत है। आज इस उत्सव के आयोजनको सफल बनाने प्राचार्य पुरन गिरी गोस्वामी व प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू के साथ विद्यालय परिवार के लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending