Connect with us

खबर कोरबा

पॉजिटिव होना जरूरी नहीं, निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है: कलेक्टर सौरभ कुमार ..

Published

on

निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका वाले कर्मचारियों को किया कलेक्टर ने सम्मानित ,

कलेक्टर ने कहा निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ..

कोरबा, विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् जिले में निर्वाचन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी मास्टर ट्रेनर्स, माइक्रो ऑब्जरवर्स तथा छोटे से लेकर बड़े कार्यों में निर्वाचन कार्यों में सहयोग करने वाले कर्मचारियों के प्रति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आभार प्रकट करने के साथ ही उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने बड़ी मेहनत से काम किया है और निष्पक्षता तथा पारदर्शिता को भी बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी की कोई शिकायत भी नहीं आई, सामने वालों का भरोसा भी कायम रहा। आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं लगे। मेरा मानना है कि पॉजिटिव ही होने से ज्यादा जरूरी निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है।

जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन होने पर निर्वाचन में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी गई। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि यदि किसी से गलती हुई हो तो वे कार्यों में सुधार अवश्य करें। निर्वाचन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रक्रियात्मक तरीके से संपादित की जाती है। आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा का भी चुनाव है, ऐसे में आपके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आपको मिलेगा। निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लेना चाहिए, लापरवाही पर करियर में दाग लग जाता है। इसलिए निष्पक्षता, पारदर्शिता का ध्यान जरूरी है। कार्यों में कोताही पर कार्यवाही अवश्य की जानी चाहिए ताकि अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगी टीम अच्छी थी, जो कार्य सौंपा गया था समय पर पूरा किया गया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश तथा लगातार समीक्षा के पश्चात अनेक शंकाओं को दूर कर निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई। जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना भी संपन्न हुई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही हाथ मिलाकर कलेक्टर ने किया कर्मचारियों को सम्मानित –

निर्वाचन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताने के साथ कलेक्टर सौरभ कुमार ने कार्यों को जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी रामनिवास साहू, आर. के. श्रीवास, शीतल अग्रवाल, दीनदयाल भारद्वाज, पीताम्बर पटेल को प्रमाण पत्र देकर और हाथ मिलाकर सम्मानित किया।

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया के प्रति भी कलेक्टर ने जताया आभार –

कलेक्टर सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले में निर्वाचन कार्य के सफलता पूर्वक संपन्न होने और आचार संहिता के दौरान जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया द्वारा सकारात्मक माहौल बनाए रखने तथा जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending