Connect with us

Uncategorized

विधानसभा चुनाव में बेहतरीन काम करने वाले कर्मियों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने किया सम्मान ..

Published

on

बिलासपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने विधानसभा चुनाव में बेहतरीन काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। उन्होंने निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में भी इसी तरह लगनपूर्वक काम करने की सबसे अपेक्षा की है। मंथन सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत और जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत से काम किया है और निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता से अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी विभाग या किसी कर्मचारी की कोई शिकायत नहीं आई, और किसी भी तरह के अनुशासनात्मक कार्यवाही की स्थिति नहीं बनी यह बेहद प्रशंसनीय है।

कलेक्टर ने कहा कि सभी ने टीम भावना के साथ आपसी समन्वय से अपने कर्तव्यों को पूरा किया है और जिले में शांतिपूर्ण सफल निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि प्रशस्ति पत्र प्रतीकात्मक सम्मान है और निर्वाचन में संलग्न सभी कर्मचारी अधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में अपनी महती भूमिका निभाई और आयोग के दिशा-निर्देश के अनुकूल जिले में निर्वाचन संपन्न कराया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों और जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश , लगातार समीक्षा, सहजता से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शंकाओं के समाधान से निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में उन्हें आसानी हुई और उनके मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़10 मिनट ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर37 मिनट ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण ..

विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) .. रायपुर, किसी समाज का गौरव...

खबर पाली2 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आनंद मेले का आयोजन, बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा ..

कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने बताया आनंद मेले का उद्देश्य, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन प्रसंगों पर डाला प्रकाश , प्राचार्य...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं और गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा ..

24 नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का सम्मान, सांसद कमलेश जांगड़े और कलेक्टर जयश्री जैन ने बढ़ाया उत्साह ..

सांसद बोलीं- समाज की मजबूत नींव तैयार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर उनके...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

जिला अस्पताल सक्ती में अब मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा, विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अतिश प्रधान ने संभाली जिम्मेदारी ..

निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों का चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को होगा लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्टैकिंग से लेकर बारदाना और किसानों की सुविधाओं तक की...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending