Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध‘ अभियान, मु्ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक ..

Published

on

जगदलपुर और बिलासपुर में निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का काम आगामी फरवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश ,

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने और जेनेरिक दवाईयों के उपयोग को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक ली। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और एंबुलेंस सेवा-108 को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य को कुष्ठमुक्त बनाने जल्दी ही ’कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध’ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के लिए जेनेरिक दवाईयां ही प्रिस्क्राइब करने को कहा। उन्होंने सभी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर और बिलासपुर में निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का काम आगामी फरवरी माह तक हर हाल में पूर्ण करने को कहा, ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों मार्च में इनका लोकार्पण कराया जा सके। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी बैठक में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा है कि हर जरूरतमंद मरीज के पास एंबुलेंस तत्काल पहुंचे। मरीजों तक एम्बुलेंस आधा घंटे में पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने सड़कों पर विचरण करने वाले मानसिक रोगियों के इलाज एवं कल्याण के लिए तुरंत कदम उठाने और उनके त्वरित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने मुख्यमंत्री को राज्य के मेडिकल कॉलेजों, संबद्ध अस्पतालों, नर्सिंग कॉलेजों तथा डेंटल कॉलेजों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रमों, एनीमिया मुक्त भारत, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending