Connect with us

खबर रायगढ़

सभी राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी अपडेशन जल्द करायें पूर्ण-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

कलेक्टर गोयल ने नक्शा बटांकन व राजस्व मामलों की तहसीलवार की समीक्षा ,

विकसित संकल्प भारत यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से करें लाभान्वित ,

नदी-घाटों के करीब सड़कों में कम ऊंचाई वाले बेरियर लगाने का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा ,

सड़क दुर्घटना रोकथाम के लिए खुले में विचरण करने वाले मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान निरंतर जारी रखने के दिए निर्देश ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने समय-सीमा की बैठक में जिले में एपीएल, बीपीएल सभी प्रकार के राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी का कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। इसके लिए उन्होंने सभी अनुभागवार एसडीएम के साथ पीडीएस दुकान संचालकों की मीटिंग लेकर कार्य जल्द पूर्ण कराने पर जोर दिया।

कलेक्टर गोयल ने उप संचालक पशुपालन विभाग से कहा कि खुले में सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान निरंतर रूप से जारी रखें तथा इसके नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। जिससे सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम में मदद मिले। उन्होंने पशुपालकों को भी इस संंबंध में जागरूक करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने ईई पीएमजीएसवाय को खनिज विभाग से समन्वय करते हुए नदी रेत घाटों के समीप वाली सड़कों में कम ऊंचाई के बेरियर लगाने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए अगली बैठक में इसकी समीक्षा की बात कही। जिले में चल रही धान खरीदी को लेकर समीक्षा की। खाद्य अधिकारी ने बताया कि समितियों में खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर गोयल ने खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जन औषधि केंद्र के संचालन के संबंध मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि इसके लिए विभाग द्वारा अनुज्ञप्ति जारी कर दी गई है। कलेक्टर गोयल ने शासकीय तथा अशासकीय संस्थाओं में लैंगिक उत्पीडऩ शिकायत करने के लिए समितियों के गठन के अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है सभी संस्थाओं में इस समिति का गठन जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। कलेक्टर गोयल ने खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर लगातार निगरानी व कार्यवाही के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए। कलेक्टर गोयल ने कहा कि आगामी 25 दिसम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए शासन स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी पंचायतों में तैयारी करने व स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी, समस्त एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्व मामलों के निराकरण पर है जोर ..

कलेक्टर गोयल समय सीमा की प्रत्येक बैठक में राजस्व मामलों के समय सीमा के भीतर निराकरण की तहसीलवार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने है आवेदन को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही उन्होंने नक्शा बटांकन के काम की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर तहसील में बटांकन के काम में प्रगति दिखनी चाहिए। सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण करते चलें। कलेक्टर गोयल ने डिजीटल हस्ताक्षरित खसरों के अपडेशन के प्रगति की भी समीक्षा की।

विकसित भारत संकल्प यात्रा-हितग्राहियों को मिले योजनाओं का लाभ ..

कलेक्टर गोयल ने जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के तहत लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर गोयल ने जिले के सभी विकासखंडों में रूट चार्ट के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने और उसमें विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..16 घंटे ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती मे युवा उड़ान 2026 में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और भविष्य पर हुआ मंथन ..

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर बोले—विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ने पर जरूर मिलती है सफलता , उत्कृष्ट खिलाड़ियों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

जिले के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के तहत औचक निरीक्षण ..

डभरा-मालखरौदा के अस्पतालों में पहुंचा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेलीकला में 24.70 लाख की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण ..

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली सौगात, ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर .. सक्ती, ग्रामीण...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर की समस्या में रीना खांडे को मिली राहत ..

शासकीय आयुर्वेद औषधालय खैरा में चिकित्सकीय परामर्श से हुआ उपचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई स्वास्थ्य लाभ की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending