Connect with us

खबर रायगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर सी. एम. एच. ओ. ने दी विस्तृत जानकारी ..

Published

on

रायगढ़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को को सफल बनाने के लिए जिला मितानिन समन्वयक, समस्त विकासखण्ड समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक एवं समस्त प्रशिक्षक मितानिन को कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राज्य से प्राप्त दिशा-निर्देशों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को अवगत कराया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा नामक एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें कुल 17 योजनाओं की उपलब्धि पर ध्यान केन्द्र्रित किया गया है जिसमें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रसारित करने, जागरूकता पैदा करने हेतु विशेषीकृत मोबाईल वैन की तैनाती के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न आय समूहों को शामिल करेंगे और सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा माह दिसंबर 2023 के दूसरे सप्ताह से 25 जनवरी तक लंबी यात्रा होगी। जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गई है। उक्त यात्रा के दौरान सामाजिक जागरूकता पैदा करने शहरी एवं ग्रामीण लोगों के साथ-साथ गरीब लोगों तक पहुंचने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जायेगा। इसके अंतर्गत सूचना प्रसारित करने के लिए पूरे प्रदेश में 150 से अधिक मोबाईल वैन तैनात की जायेगी। विभिन्न योजनाओं के तहत सेवाओं का विस्तार करने के लिए आईटी प्लेटफार्म मोबाईल एप का उपयोग किया जायेगा।

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान निर्धारित विवरण के माध्यम से संभावित लाभार्थियों का पंजीयन किया जायेगा। इसके तहत चयनित योजनाओं में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय क्षय रोग निर्मूलन कार्यक्रम, इसके अलावा जिन स्थानों पर मोबाईल वैन रूकेगी वहाँ स्वास्थ्य शिविर लगाए जायेंगे और एनसीडी एवं सिकल सेल की जांच व उपचार किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान कार्ड का निर्माण एवं वितरण, आयुष्मान एप का उपयोग करके यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, ऑन स्पॉट टीबी स्क्रीनिंग, निक्षय पोषण योजना, सिकल सेल की जांच की जायेगी और बनाये गये पोर्टल आयुष्मान भव पर प्रतिदिन विकसित भारत संकल्प यात्रा की रिपोर्टिंग व फोटो सुनिश्चित की जायेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

डोंड़की में तीन दिवसीय सतनाम महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया जैतखाम पूजन ..

संतों व महापुरुषों की विचारधारा को सहेजना समाज के लिए आवश्यक : डॉ. चरणदास महंत , 33 वर्षों से सतनाम...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

धान खरीदी में अनियमितता पर सख्ती: कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम का नाइट पेट्रोलिंग, 24 घंटे प्रशासन अलर्ट ..

दिन के साथ रात में भी औचक निरीक्षण: धान खरीदी केंद्रों पर हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर .....

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर व धान खरीदी नोडल अधिकारी ने ली जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ..

अवैध धान की खरीद पर सख्ती, पारदर्शिता के साथ अंतिम चरण की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मालखरौदा में एक दिवसीय टीबी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ..

टीबी मुक्त जिला सक्ती के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित .. सक्ती, जिला सक्ती के विकासखंड...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के वार्ड क्रमांक 01 में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश, 660 किलो महुआ लाहन व 24 लीटर शराब जब्त ..

अवैध महुआ शराब कारोबार पर सख्ती, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में कार्रवाई .. सक्ती, आबकारी वृत्त...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

धान खरीदी में 89 लाख की गड़बड़ी, पुटीडीह केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश, 9426 बोरी धान गायब मिलने पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का सख्त एक्शन ..

“अब सीधे जेल जाएंगे दोषी” — धान खरीदी भ्रष्टाचार पर कलेक्टर की दो टूक चेतावनी, प्रशासनिक जांच में बड़ा खुलासा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रति बुधवार को मेडिकल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुंगेली जिले में धान खरीदी में 8.14 करोड़ का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया ..

राइस मिलर संचालक एवं समिति प्रबंधक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार व अन्य चार आरोपी फरार तलाश जारी , फर्जी वाहन,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला ईनामी आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता: चार मामलों में वांछित शातिर आरोपी ईश्वर चौहान चढ़ा पुलिस के हत्थे , ईनामी आरोपी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी राजकुमार आजाद तत्काल निलंबित ..

किसान हित से जुड़ी धान खरीदी में अनुशासनहीनता पर प्रशासन सख्त .. सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending