Connect with us

खबर कोरबा

कोविड-19 से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश ..

Published

on

सीएमएचओ ने जिले वासियों से कोविड-19 से सावधान रहने की किया अपील ..

कोरबा, केरल तथा भारत के कुछ राज्यों में कोविड-19 के प्रकरणों में वृद्वि दर्ज हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु रेस्पिरेटरी हाईजिन और कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन किए जाने हेतु जिले के नागरिकों को कोविड 19 के लक्षणों तथा बचाव के संबंध में जानकारी दी है।

कोरोना से लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से एहतियाती कदम उठाने के लिए शासन से प्राप्त गाईडलाइन के संबंध में आवश्यक निर्देश सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को जारी किया गया है। जिससे इस वायरस के प्रसार के जोखिम को कम किया जा सके। उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करने आर.टी.पी.सी.आर. और एंटीजन परीक्षणों के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही चिकित्सालय में आने वाले इन्फलुएंजा जैसी बीमारी (आई.एल.आइ)र् और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एस.ए.आर.आई.) की जांच और निगरानी करने व इसकी रिपोर्टिग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे एैसे मामलों की शुरूआती बढ़ती प्रकृति का पता लगाया जा सके। सीएमएचओ ने कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन हेतु जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया तथा लॉजिस्टिक और बुनियादी ढॉंचे की तैयारी जिसमें अस्पतालों में पर्याप्त बेड की उपलब्धता तथा आवश्यक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित करने की बात कही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना आवश्यक है। विशेषकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं तथा बच्चों को बाहर जाने पर सावधानी और बचाव हेतु मास्क लगाना चाहिए तथा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना चाहिए, बार-बार हाथ धोना, व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे खांसने और छींकने पर अपने नाक और मुंह को टिश्यु पेपर या कपड़े से ढंके, साथ ही सुरक्षित दूरी बनाने तथा उचित आहार लेने पर भी जोर दिया है।

कलेक्टर सौरभ कुमार तथा सीएमएचओ डॉ केसरी ने जिलेवासियों से कोरोना से सर्तक रहने की अपील करते हुए बुखार, खांसी, नाक बहने जैसे श्वसन संबंधी लक्षण से ग्रसित व्यक्तियों को यथाशीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से परामर्श लेने का आग्रह किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ..

सामूहिक विवाह का प्रदेशव्यापी महाआयोजन, विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े बनेंगे एक-दूजे के साथी , मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महा शिविर ..

माओवाद प्रभावित पुजारी कांकेर में प्रशासन की बड़ी पहल : सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ .. रायपुर...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

लीची से बदलेगी बस्तर की तस्वीर ..

वैज्ञानिक उपलब्धि से मिला किसानों को आर्थिक संबल .. रायपुर, बस्तर की पहचान अब धीरे-धीरे बदल रही है। पारंपरिक खेती...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुशासन तिहार बना गरीबों का सहारा : शिविर में ही बना आयुष्मान कार्ड, अब खीक बाई को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज ..

सक्ती, जिले में चल रहा सुशासन तिहार 2026 अब केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई : मल्दा में पकड़ी गई अवैध महुआ शराब फैक्ट्री, आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ अभियान : आशीष उप्पल के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार .....

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव शत्रुघ्न साहू निलंबित: शिकायतों की जांच में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता उजागर ..

ग्रामीणों की शिकायतों पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन की बड़ी कार्रवाई: आदेशों की अवहेलना करने वाले सचिव पर गिरी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बेहतर यातायात और व्यापार के लिए चेम्बर–CAG की अहम बैठक, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रांसपोर्ट पर जोर ..

रायपुर, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित व आधुनिक रूप देने के उद्देश्य...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को ..

मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश .. रायपुर, नवा रायपुर के शहीद...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपजेल सक्ती में जेल समीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न, बंदियों की समस्याओं पर हुआ मंथन ..

सक्ती, उपजेल सक्ती में 06 मई 2026 को जेल समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार के शिविर में त्वरित समाधान, लेकिन सवाल भी कायम ..

ग्राम लहंगा में महिला को मौके पर मिला राशन कार्ड, वर्षों की परेशानी पर तत्काल राहत .. सक्ती, प्रदेश में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending