Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले के अंदरूनी ग्राम पंचायतों में भी विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर दी जा रही योजनाओं की जानकारी ..

Published

on

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित संकल्प शिविर में उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे लोग ..

सक्ती, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित कराने के लिए जिले के विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर लोगो को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे जिले के आमनागरिक लाभान्वित हो रहे है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित संकल्प शिविर में उत्साहपूर्वक लोग शामिल हो रहे है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम पंचायत भवन सेन्दरी, ग्राम पंचायत भवन हरेठीकला, ग्राम पंचायत भवन जमड़ी, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कर्रापाली, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बोकरेल, प्राथमिक शाला नंदेली, प्राथमिक शाला बोईरडीह, प्राथमिक शाला हरदा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कंवलाझर और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन सिरियागढ़ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विभिन्न ग्राम पंचायतो में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी और लाभ भी दिया जा रहा है। संकल्प यात्रा स्थल में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। शिविरो में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप विकसित भारत बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा शपथ लिया गया। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं सम्बन्धी जानकारी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प सन्देश को ग्रामीणों ने पूरी तन्मयता से सुना।

इस दौरान शिविर स्थलों पर कृषि विभाग के साथ ही पशुपालन, मत्स्यपालन, उद्यानिकी और कृषि के क्षेत्र में बेहतर पैदावार कर ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित होने से संबंधित योजनाओ और तकनीकों के बारे में भी बताया जा रहा है। जिससे खेती किसानी से जुड़े किसान सहित अन्य हितग्राही भी लाभावित हो रहे है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड के विषय में, खाद्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विषय में तथा अन्य संबंधित विभागो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही दवाई भी वितरित की जा रही है। इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी मेरी कहानी-मेरी जुबानी को उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा भी किया। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हो रहे है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending