Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की ली बैठक ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में संपन्न कराया गया। जिसके अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 शनिवार को किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत पुनरीक्षण से संबंधित गतिविधियों जैसे दावा-आपत्ति, प्राप्त निराकरण करना, विशेष शिविर आयोजन इत्यादि आयोजित की जाएगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत बूथ लेवल एजेंट (बी एल ए) की नियुक्ति हेतु आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र प्रारूप से समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा और 6 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा तथा 8 फरवरी 2024 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से त्रिलोक चंद जायसवाल, रामनरेश यादव, जी आर बंजारे, रामकुमार कुर्रे, प्रमोद कुमार लहरे, निर्वाचन शाखा से उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, राधेश्याम साहू, श्रवण कुमार गवेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...23 मिनट ago

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्टैकिंग से लेकर बारदाना और किसानों की सुविधाओं तक की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending