Connect with us

ख़बर रायपुर

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री अरूण साव ..

Published

on

उप मुख्यमंत्री साव प्रधानमंत्री जनमन शिविर में हुए शामिल ,

20 बैगा आदिवासी युवाओं को अतिथि शिक्षक का नियुक्ति पत्र प्रदान किया ..

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। पहली बार ऐसी योजना बनी है जिसमें गांव और गरीब के द्वार तक सरकार पहुंच रही है। वंचित हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करेंगे। खुशहाल और विकसित भारत का निर्माण करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने आज मुंगेली जिले के खुड़िया में पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित विशेष मेगा शिविर में ये विचार व्यक्त किए।

विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक-आर्थिक उन्नति एवं बैगा आदिवासी परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक मंच पर दिलाने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के खुड़िया में आज विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया गया था। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने इसका शुभारंभ किया। साव का स्थानीय लोगों ने खुमरी पहनाकर और प्रतीकात्मक हल प्रदान कर भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने शिविर में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रचार-वैन में चल रहे प्रधानमंत्री के संदेश और चलचित्र का भी अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री साव ने शिविर में 20 बैगा आदिवासी युवाओं को अतिथि शिक्षक के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण भी किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने मेगा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए आज खुड़िया में पीएम जनमन मेगा शिविर लगाया गया है। एक ही जगह विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने यह शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम से सरकार को आपके गांव में लाकर खड़ा किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शिविर में जितने स्टॉल लगे हैं, उनका अवलोकन जरूर करें।

उप मुख्यमंत्री साव ने शिविर में कहा कि जब तक गांव, गरीब व किसान की तरक्की नहीं होगी, तब तक देश की तरक्की नहीं होगी। नई सरकार बनने के साथ ही हमने मोदी की गारंटी को पूरा करने की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों का आवास बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में लंबित बोनस की राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने कहा कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। गरीबों के जीवन में खुशहाली आए, इसका इंतजाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने 3 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ..

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के बैगा आदिवासी परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने शिविर से तीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन एंबुलेंस के जरिए अचानकमार क्षेत्र के गांवों में अलग-अलग दिन कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू और कलेक्टर राहुल देव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक पीएम जनमन मेगा शिविर में मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending