Connect with us

खबर सक्ती ...

मसनियाखुर्द आश्रम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी व व्याख्यान आयोजित ..

Published

on

“दैनिक जीवन ही विज्ञान है, बस उसे समझने की जरूरत” — शैलकुमार पांडेय प्रधान पाठक ..

सक्ती, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसनियाखुर्द में विज्ञान प्रदर्शनी एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के 24 विद्यार्थियों ने लगभग 80 विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यार्थियों ने कम लागत की सामग्रियों से तैयार मॉडलों के माध्यम से हवा का प्रयोग, न्यूटन वलय सिद्धांत, गुरुत्वाकर्षण, चुंबक, अभिकेंद्रिय एवं अपकेंद्रिय बल, बल का विभाजन, प्रकाश, ध्वनि, गति, स्वचालित फव्वारा, दोलन के प्रकार सहित विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया। इसके साथ ही “वायु दिखती नहीं, महसूस की जाती है” जैसे प्रयोग, विभिन्न मिसाइल एवं तोप के मॉडल, बलून कार, वर्णक्रम, टीएलएम के माध्यम से कहानी पठन तथा पृथक्करण की विधि के प्रयोग भी प्रस्तुत किए गए।

ध्वनि के गमन को ध्वनि पथ के माध्यम से जीवंत प्रयोग द्वारा समझाया गया। गणित मॉडल में विद्यार्थियों ने 1 से 20 तक की संख्याओं को बिना देखे कार्ड के माध्यम से पहचान कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। पेंडुलम के माध्यम से ऊर्जा के स्थानांतरण का भी सटीक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे मसनियाखुर्द के छात्र-छात्राओं को विद्यार्थियों ने मॉडल बनाने की विधि भी विस्तार से बताई।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस क्यों मनाया जाता है और वैज्ञानिक सोच क्यों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “क्यों और कैसे” जैसे प्रश्न यदि 24 घंटे हमारे मन में घूमते रहें, तभी हम कुछ नया कर सकते हैं। उनका कहना था कि दैनिक जीवन स्वयं विज्ञान है, आवश्यकता केवल उसे समझने की है।

मुख्य अतिथि प्रधान पाठक यशोदा जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक जीवन लाल चौहान, आश्रम कर्मचारी रामलाल सिदार, यशवंत सहित छात्र नायक रोहन खाड़िया, उजागर सिदार, हितेश यादव, प्रताप, रूपेश उरांव, यश राठिया, राहुल राठिया, विवेक साहू, जयश यादव, पूरब, अजय, दीपक, तरुण उरांव, रौनक, जगदीश कंवर, राजेंद्र सिदार, निखिल, जयंत एवं मसनियाखुर्द के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

जिला शिक्षाधिकारी, सहायक आयुक्त, बीईओ एवं बीआरसी ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending