Connect with us

खबर सक्ती ...

कृषक उन्नति योजना से सक्ती के 88,307 किसानों को 346.59 करोड़ की सौगात, खातों में पहुंची आदान सहायता राशि ..

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल कार्यक्रम में किसानों को किया लाभान्वित, बोनस प्रमाण पत्र भी वितरित ,

धान बिक्री की अंतर राशि जारी होते ही जिले के किसानों में खुशी की लहर, खेती को मिलेगी नई गति ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर जिले से वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर कृषक उन्नति योजना अंतर्गत सक्ती जिले के किसानों के खाते में 346.59 करोड़ रूपए की राशि का सीधा अंतरण किया। मुख्यमंत्री साय द्वारा आज जिले के 88307 किसानों के खाते में आदान सहायता राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम मे विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों को बोनस राशि प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर के कार्यालय जनपद पंचायत सभागार में विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो व किसानों की उपस्थित किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025 26 में बेचे गए धान का किसानों के खातों में अंतर की राशि अंतरित होने से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम जिले के सभी किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि प्राप्त होने की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत ही गर्व का दिन है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस योजना से जिले के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कलेक्टर अमृत विकास तोपनों द्वारा जिले के किसानों को खेती किसानी की सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर आगामी कुछ दिनों में नहर के माध्यम से पानी दिलाया जाएगा। जिससे जिले के किसानों को खेती किसानी में सुविधा होगी। सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि आप सभी किसान कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। उन्होंने किसानों को बताया कि कम पानी के साथ भी किसान दलहन, तिलहन जैसी अन्य फसल भी ले सकते है। सांसद ने सभी किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों से सतत संपर्क में रहते हुए विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने प्रेरित किया।

इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दौपदी चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने सभी किसानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसी प्रकार अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिले के सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाए दी गई।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व मंत्री मेघा राम साहू, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, आयुष शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप संचालक कृषि विभाग तरुण प्रधान सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि विभिन्न संबंधित अधिकारी कर्मचारी और बडी संख्या में जिले के किसान उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending