Connect with us

खबर सक्ती ...

होली से पहले किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री की पहल से खातों में पहुँची धान की अंतर राशि ..

Published

on

94 हजार की अंतर राशि से उड़द खेती में निवेश करेंगे किसान चंद्रभूषण जांगड़े, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा उत्साह ..

सक्ती, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को धान विक्रय की अंतर राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में होली पर्व से पूर्व जारी की गई इस राशि से किसानों में उत्साह का माहौल है।

विकासखंड सक्ती के ग्राम लिमतरा निवासी कृषक चंद्रभूषण जांगड़े भी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था, जिसके बदले उन्हें 94 हजार रुपये की अंतर राशि प्राप्त हुई। त्योहार से ठीक पहले खाते में राशि पहुंचने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

कृषक जांगड़े ने बताया कि वे प्राप्त राशि का उपयोग आगामी उड़द फसल की खेती में निवेश के रूप में करेंगे। इसके साथ ही खेत के समतलीकरण (लेवलिंग) कार्य में भी धनराशि खर्च की जाएगी, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके। उनका कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से निवेश करने से खेती अधिक लाभकारी बनेगी और आय में स्थायी बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने कहा कि होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले मिली आर्थिक सहायता किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इससे न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि भविष्य की खेती के लिए नई ऊर्जा भी मिली है।

कृषक चंद्रभूषण जांगड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending