Connect with us

खबर सक्ती ...

जनदर्शन में आए आवेदन का कलेक्टर ने किया त्वरित निराकरण ..

Published

on

दिव्यांग किशोर को स्वीकृत किया गया दिव्यांग पेंशन ..

.

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन के माध्यम से सुनी जा रही है। वही विगत जनदर्शन में आए जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम तुमीडीह निवासी किशोर कुमार टंडन पिता मनहरण लाल टंडन ने दिव्यांग पेंशन दिलवाने के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे हुए थे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी सुरेश कुमार भारती को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये थे। जिस पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश भारती द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित ग्राम पंचायत सचिव सुश्री संतरा सिदार से सम्पर्क कर जांच के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बरदुली सचिव सुश्री संतरा सिदार के द्वारा आवेदक किशोर कुमार टंडन के घर तुमीडीह पहुंचकर जांच किया गया एवं ग्रामवासियों से जानकारी लिया गया तो उनका दिव्यांग पेंशन हेतु पात्र होना सही पाया गया। जिसके पश्चात् ग्राम पंचायत सचिव ने पंचनामा तैयार कर हितग्राही का दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कर निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर को प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा 02 फरवरी 2024 को नियमानुसार हितग्राही को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराया गया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया की अब से हितग्राही किशोर कुमार टंडन को प्रति माह 500 रुपए का भुगतान किया जायेगा। जिस पर दिव्यांग किशोर कुमार टंडन ने कलेक्टर, समाज कल्याण अधिकारी और सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदक किशोर कुमार टंडन, तीन वर्ष पहले दुर्घटनावश दिव्यांग हो गए। जिसके कारण उनका दाया हाथ 40% नही चल रहा है जिस वजह से अपना जीवन यापन करने में असमर्थ है। जिसके कारण उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर जनदर्शन में जिला कलेक्टर को दिव्यांग पेंशन हेतु आवेदन दिया था। ज्ञात हो कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...42 मिनट ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...47 मिनट ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...60 मिनट ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending