Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम बोइरडीह में भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में बरस रहा है ज्ञानामृत ..

Published

on

श्रीमद भागवत कथा श्रवण से इक्कीस पीढियां लाभान्वित होकर आनंद व मोक्ष को प्राप्त करती हैं…व्यास आचार्य श्री देवकृष्ण महाराज ,

.
मां बाप के समान ही गुरु को भी अपने शिष्य की सफलता पर असीम गौरव की अनुभूति होती है… चितरंजय पटेल, अधिवक्ता, संरक्षक भागवत प्रवाह ..

.
सक्ती, मां बाप अपने पुत्र को सफलता के शिखर पर देख कर उनको असीम आनंद की अनुभूति होती है उसी प्रकार गुरु के लिए भी अपने शिष्य की सफलता सर्वथा गौरव का विषय होता है जो आज व्यासपीठ पर आचार्य देवकृष्ण को पाकर चरितार्थ हो रहा है यह उद्गार श्रीमद् भागवत कथा के मंच पर व्यक्त करते हुए भागवत प्रवाह के संरक्षक व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने आयोजक बोधराम साहु परिवार को सौभाग्यशाली बताते हुए उनके प्रति साधुवाद प्रगट किया कि आज उनके पहल से ही भागवत कथा रुपी ज्ञान अमृत का रसपान हम सभी कर रहे हैं।
कथा व्यास आचार्य देवकृष्ण जी महाराज ने आज अंतिम दिवस पर श्याम_ सुदामा मिलन की संगीतमय कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जैसे ही भगवान को बाल सखा के मिलन की कामना का अहसास हुआ वैसे ही प्रभु ने सुदामा को निद्रा अवस्था में ही गरुण पर सवार कर द्वारिका में बुला तो लिया पर द्वारपालों ने रोक दिया जिसके बाद प्रभु दौड़कर अपने मित्र के चरणों को धो आसन पर बिठा कर चरण दबाने लगे, तब सखा_मिलन की खुशी में आखों से आसूं झरने लगे। आचार्य देवकृष्ण ने आगे बताया कि राजा परीक्षित के लिए मृत्यु पूर्व कथा श्रवण हेतु सात दिवस का निश्चित अवधि थी परंतु आप हम सबके पास वह तय समय भी नहीं है क्योंकि हमारे इंतकाल का समय काल के हाथों में है अर्थात हमारी मृत्यु कभी भी हो सकती है ऐसे में बिना समय गंवाए जीवन में मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर लेना चाहिए ताकि अंत समय में हंसते हुए प्रभु की शरणागति मिल जाये क्योंकि एकमात्र यही कथा है जिसके श्रवण से इक्कीस पीढियां लाभान्वित होकर आनंद व मोक्ष को प्राप्त करती हैं ।


आज सिद्ध हनुमान परिवार सक्ती के ओमप्रकाश वैष्णव, कोंडके मौर्य, सुनीता अमित तंबोली, महेंद्र तंबोली, अरविंद देवांगन, हनु महाराज आदि शामिल होकर हनुमान चालीसा पाठ किया तथा व्यास पीठ को इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती समर्पित किया।आज श्रोताओं ने आचार्य देवकृष्ण जी की कथा वाचन व सुरमयी संगीत से भाव विभोर होकर उन्हें विलक्षण प्रतिभाशाली कथावाचक बताते हुए अंचल का गौरव कहा। ग्राम बोइरडीह के पावन धरा पर साहू परिवार के द्वारा अपने स्मृतिशेष मृतात्माओं के मोक्षार्थ व मनोकामना पूर्ति हेतु आयोजित भागवत कथा में आचार्य देवकृष्ण के मधुर भजनों व साथियों के संगीतमय प्रस्तुति व भक्तिमय वातावरण में लोग बड़ी संख्या में कथा रसपान कर रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के सान्निध्य में आचार्य श्री के मुखारविंद अनवरत भागवत कथा का अविरल प्रवाह के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी अनवरत जारी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending