Connect with us

खबर सक्ती ...

रामलला के दर्शन कर अयोध्या से लौटे कारसेवक ..

Published

on

मंदिर निर्माण का स्वप्न हुआ पूरा ..

.
सक्ती, आज चाह का रथ पहुंचा है, वरदानों की मंजिल पर। संकल्पों को विजय मिली है, राहों की हर मुश्किल पर। ” कविता की इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए लंबे संघर्ष के बाद कोटि-कोटि हिंदुओं की मंदिर निर्माण की चिरसंचित अभिलाषा के साथ-साथ “सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे” की उनकी सौगंध भी अब पूर्ण हुई। रामलला के दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालु अब अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी तारतम्य में सक्ती जिले के कारसेवक 4 फरवरी को दुर्ग-अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन “आस्था” से रामलला की दिव्य और भव्य मूर्ति के अलावा अन्य धार्मिक और पौराणिक दर्शनीय स्थलों हनुमान गढ़ी, कनक महल, सीता रसोई, दशरथ महल के दर्शन कर 7 फरवरी को अपने-अपने घरों में लौट आए हैं।

यात्रा से लौटे बाराद्वार के कारसेवक और जिला भाजपा प्रवक्ता रमेश सिंघानिया ने बताया कि उसलापुर रेलवे स्टेशन में हम कारसेवकों का जोरदार स्वागत किया गया और गाजे बाजे के साथ हमें विदा किया गया। रेल प्रशासन ने इस अवसर पर चाय-पानी, भोजन, अल्पाहार की समुचित व्यवस्था के अलावा सुरक्षा की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। सिंघानिया ने बताया कि यात्रा में अभूतपूर्व आनंद प्राप्त हुआ। “आगे-आगे रे बुलउव्वा अवध धाम के” “हे आर्य पुत्रों हे राम भक्तों, तुम्हें अयोध्या पुकारती है” आदि अनेक भजन गाते और कीर्तन करते हुए कारसेवक अपने गंतव्य अयोध्या धाम पहुंचे। परिस्थितियां किस प्रकार से बदलती हैं इसका उल्लेख करते हुए सिंघानिया ने कहा कि 1990 में उत्तर प्रदेश में जय श्रीराम कहने वालों को मुलायम सरकार जेल में डाल रही थी उन पर गोली चला रही थी उसी उत्तर प्रदेश में लाखों राम भक्त अब जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए रामलला का दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या की सड़कें-गलियां, चौक-चौराहे राम भक्तों से भरे पड़े हैं। अभूतपूर्व आनंद बिखरा हुआ है। यात्रा में शामिल बाराद्वार और समीपस्थ ग्रामों के कारसेवक और रामभक्त अरविंद तिवारी, संतन प्रधान, दिलीप बरेठ, अशोक यादव, नेतराम चंद्रा, कृष्ण कुमार गबेल, दुकालू राम राज, लक्ष्मण मानिकपुरी, अमर दास मानिकपुरी, मनोज गबेल, चेतन साहू, ओमप्रकाश राठौर, गौरीशंकर अग्रवाल, विजय साहू, आशा साहू आदि ने रामलला के दर्शन को अपना सौभाग्य मान कर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending