Connect with us

खबर सक्ती ...

ब्रह्माकुमारी सेंटर में महाशिवरात्रि एवं महिला दिवस का हुआ आयोजन ..

Published

on

आप मुस्कराते रहो तो आसान है जिंदगी…ब्रह्माकुमारी बिंदु बहन ..

यत्र नार्यस्त पूज्यंते तत्र रमन्ते देवता; अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सक्ती के द्वारा शक्ति कुंज सेंटर, नया बस स्टैंड, सक्ती में महाशिवरात्रि पर सत्यम शिवम सुंदरम आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालुओं को द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ स्वर्णिम भारत, राम लला की भव्य झांकी के दर्शन हो रहे हैं। इस समारोह के समापन के पूर्व आज शक्ति कुंज सेंटर में महा शिवरात्रि के साथ ही महिला दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी दीदी रुक्मणि के मुरली ज्ञान उपदेश से हुआ पश्चात मंचीय कार्यक्रम में अभ्यगतों का चंदन तिलक एवम् पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। पश्चात स्वागत उद्बोधन करते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवम दर्शन है कि यत्र नार्यस्त पूज्यंते तत्र रमन्ते देवता; अर्थात जहां नारी शक्ति की पूजा होती वहां स्वयं ईश्वर का निवास होता है अर्थात सुख समृद्धि स्वमेव उपलब्ध हो जाती है।

आज ब्रह्माकुमारी बिंदु बहन ने बताया कि हम सभी परम पवित्र आत्मा हैं तथा सबका पिता परम पिता परमात्मा हैं, यही हम सबकी पहिचान है और इसी सत्य को आत्मसात कर जीवन में राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से सुख समृद्धि को हासिल करें।

इन पलों में ब्रह्माकुमारी रुक्मणि दीदी बहन ने संस्था का परिचय देते हुए सतयुगी दुनिया से कलियुगी दुनिया तक के कालचक्र को समझाते हुए बताया कि हम कलियुग के अंतिम चरण एवम सत्य युग में प्रवेश के संक्रमण काल से गुजर रहे हैं इसलिए ब्राम्हण आचरण कर बाबा के बताए मार्ग पर चलें।

जनपद सदस्य गीता गबेल ने संस्था से जुड़ने के बाद अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा किया तो वहीं जिला चिकित्सालय की महिला चिकित्सक एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा कल्पना राठौर ने नारी शक्तियों को नारी जाति के प्रति अपने नजरिए को बदलने का आग्रह किया ताकि वास्तव में समाज में नारी सशक्त हो।

रेशमा विजय सूर्यवंशी ने नारी शक्तियों को समाज में सभी क्षेत्रों में आगे आकर कार्य करने का आग्रह किया। नारी शक्ति सम्मान आज सत्यम शिवम सुंदरम आनंद मेला के सप्तम दिवसपर श्रद्धालूओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ भव्य झांकी का दर्शन किए।

यह बताते हुए शक्ति कुंज की संचालिका बी के तुलसी बहन ने अतिथियों के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि सेंटर में अनवरत राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कर अपने जीवन को खुशहाल बनाने हेतु क्लास ली जाती है जिसका लाभ आप निःशुल्क उठावें तो वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारी बहन मधु ने किया। इन पलों में क्षेत्रीय प्रशासिका कोरबा बी के रुक्मणि एवम् बिंदु बहन, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने नारी शक्तियों का अभिनंदन किया।

इन पलों में अतिथियों ने सर्वप्रथम द्वादश ज्योतिर्लिंगों का बारी बारी से पूजा की पश्चात नंदीश्वर भगवान, शिव जी, राम लला, राधा कृष्ण एवम लड्डू गोपाल के पूजन के साथ स्वर्णिम भारत चैतन्य झांकी का दर्शन किया तथा एलिना, दीप्ति प्रज्ञा, ईशा ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में मधु, कांति, शकुंतला, सरस्वती आदि ब्रम्हाकुमारी बहनों के साथ विमल, राजेश, प्रेमशंकर, नरेश, सोनू, राजा आदि भाइयों की सक्रिय सहभागिता रही तो वहीं गायत्री शक्ति पीठ परिवार से रीता पटेल, रेशमा विजय सूर्यवंशी, कांता यादव आदि बहनों के साथ ही वरिष्ठ शिक्षक एल आर जायसवाल, अमर लाल अग्रवाल, पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा, योम लहरे, उदय मधुकर के साथ अंचल के श्रद्धालुओं ने आयोजन की तारीफ़ करते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रति साधुवाद प्रगट किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..29 मिनट ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..54 मिनट ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

त्योहारों से पहले छोटे व्यापारियों को राहत, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटे चिल्लर सिक्के ..

जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की पहल से दुकानदारों को मिलेगी लेन-देन में सहूलियत, सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा सेतु केंद्र से उत्तरी बाई को मिला आय प्रमाण पत्र, त्वरित कार्रवाई से हुई समय की बचत ..

सरल प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग से मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार .. सक्ती,...

खबर पाली1 दिन ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending