Connect with us

खबर सक्ती ...

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ सक्ती द्वारा महिला दिवस पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

न्याययविदो ने किया नारी शक्ति का अभिनंदन ..

सक्ती, कबीर कुटीर तुर्रीधाम के सभागार का वातावरण शिवमय होने के साथ नारी शक्तियों की उपस्थिति से गरिमामय नजर आ रहा था क्योंकि महाशिवरात्रि के पावन पर्व और महिला दिवस का संयोग के साथ नारी वंदन के कार्यक्रम डा ममता भोजवानी अपर सत्र न्यायाधीश, बी आर साहू अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती गंगा पटेल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, व्यवहार न्यायाधीश दिव्या गोयल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल के गरिमामय आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक के साथ हुआ।

पश्चात अतिथियों का स्वागत शिक्षिका मधु वैष्णव, संगीता यादव, मिथिलेश यादव, शशि गोंड, नंदिनी पटेल ने किया। पश्चात अतिथि उद्बोधन के क्रम में स्वागत भाषण करते हुए अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने नारी को जगत का आधार बताते हुए कहा कि नारी का जहां सम्मान होता है वहां ईश्वर का वास होता है। उन्होंने आगे कहा कि दर्द भुला, मुस्कुरा कर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी और हर पग को रोशन करने वाली शक्ति है नारी इसलिए भारतीय संस्कृति नारी हमेशा पूज्यनीय रही है।

सिविल जज दिव्या गोयल ने नारी शक्तियों से आग्रह किया कि आप अपने अधिकार को भलीभांति जाने और लाभ उठावें तो वहीं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती गंगा पटेल ने बताया कि नारी को मां के गर्भ से ही अधिकारों की प्राप्ति हो जाती है पर जानकारी अभाव में नारी आज भी प्रताड़ित है।

अपर सत्र न्यायाधीश बलराम साहू ने अपने उद्बोधन में लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए नारी शक्तियों को समाज की धुरी बताते हुए कहा कि उसके सम्मान से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है तो वहीं डा ममता भोजवानी ने अपने कविता के माध्यम नारी जगत के विडंबनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रारंभ से वंदनीय है परंतु परतंत्रता के काल में आक्रांताओं के कारण नारी को दोयम दर्जे में रखा गया पर अब वर्तमान नारी शक्तियों की सम्मान की बात संविधान में वर्णित हो रही है। उन्होंने नारी शक्ति का वंदन करते हुए इस आयोजन के लिए आयोजक अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रति साधुवाद प्रगट किया।

तदपश्चात सभी नारी शक्तियों को पुष्प गुच्छ एवम् कलम देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तारतम्य में समाज जीवन में विशिष्ट योगदान के लिए श्रीमती कांता यादव, श्रीमती सोनम चंद्रा, श्रीमती अनिता पटेल, श्रीमती फूलकुमारी, श्रीमती लीला महंत को शाल श्रीफल व कलम देकर अभिनंदन किया गया।

साथ ही उपस्थित सभी शिक्षिका सीमा श्रीवास , श्रीमती वेद साहू, आंचल राठौर, माधवी कंवर, प्रिया देवांगन, निर्मला महंत, विद्याकांत, हमाम कुम्हार, आरती काठे, पुष्पांजलि सोनवानी को बेहतर शिक्षकीय कार्य के लिए तथा आयोग के श्रीमती माड़वी साहू, रेखा देवांगन का पुष्प गुच्छ और कलम देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष दुलीचंद साहू ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सरोज दास महंत ने किया तथा दिनेश साहू, गेंदराम प्रधान, खिलावन साहू, रमेश सोनवानी सोनू चौहान, गौकरण दास वैष्णव आदि स्कूल संचालकों तथा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के डा. विजय लहरे, उदय मधुकर, रेवती नंदन पटेल, फागुलाल की विशिष्ट सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा48 मिनट ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..17 घंटे ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..18 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

छह माह तक नियमित दवा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी से हुए स्वस्थ ..

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से मिला निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता का लाभ .. सक्ती, समय पर बीमारी की पहचान,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

स्व. बुधराम दास महंत की वार्षिक बरसी एवं चौका आरती में शामिल हुए – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

मेहर पैलेस चांपा में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि .. सक्ती, श्राद्ध पक्ष की अंतिम तिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending