Connect with us

खबर सक्ती ...

नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पांच वर्ष के कारावास एवं अर्थदंड से किया दंडित ..

Published

on

विशेष न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी) के पीठासीन अधिकारी यशवंत कुमार सारथी का फैसला ..

सक्ती, अभियोजन के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी ने थाना हसौद में दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री रात्रि 11:00 बजे उसके भतीजे एवं मोहल्ले के अन्य लड़कों के साथ घर से लगे नाली में मछली पकड़ रही थी उसी समय आरोपी गोविंद कश्यप उसकी पुत्री के पास आकर गलत इरादे से उसके हाथ बांह को पकड़ते हुए उसके फ्रॉक को ऊपर उठाते हुए अपने हाथों से उसके छाती को दबाया जिससे वह चिल्लाने लगी, उसकी पुत्री को चिल्लाते देखकर अभियुक्त वहां से भाग गया तब उसकी पुत्री घर पहुंची और घटना की सारी बातें अपनी दादी को बताई। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155 /2023 धारा 354, 354 (ख) भादवी. एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 8 के तहत प्रथम सूचना पत्र पंजीबद्ध किया गया । पुलिस द्वारा घटनास्थल का नक्शा तैयार किया गया, महिला पुलिस द्वारा अभियोक्त्री का बयान लिया गया, उसका दाखिल खारिज रजिस्टर ततिम्मा फॉर्म जप्त किया गया, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(2 ) (v) तथा लैंगिक का अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 10 के तहत संपूर्ण विवेचना बाद अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष के गवाहों को न्यायालय में उपस्थित कर उनका बयान कराया गया सभी ने एक राय से प्रार्थी के कथनों का समर्थन किया दोनों पक्षों का तर्क श्रवण किया गया तर्क श्रवण करने के पश्चात माननीय विशेष न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी) के पीठासीन अधिकारी यशवंत कुमार सारथी द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात आरोपी को दोषी पाते हुए आरोपी गोविंद कश्यप पिता महेत्तर कश्यप को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 10 में 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,000 रुपए के अर्थ दंड से भारतीय दंड संहिता की धारा 354 में 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,000 रुपए के अर्थ दंड संहिता की धारा 354 ख में 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

अभियोजन पक्ष की ओर से भीम प्रसाद देवांगन विशेष लोक अभियोजक द्वारा प्रकरण की पैरवी किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending