Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकसभा निर्वाचन – 2024 ..

Published

on


स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न हॉस्पिटल में विशेष रक्तदान शिविर लगाकर मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश ,


कलेक्टर के निर्देशन में शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ..


सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो और स्वीप नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार विभिन्न नवाचारी स्वीप गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न हॉस्पिटल में विशेष रक्तदान शिविर लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा अंतर्गत सक्ती जिले में 7 मई 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई हैं। जिसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा आमजन को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने प्रेरित करने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियाँ आयोजित कराई जा रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में मैराथन दौड़, स्कूटी रैली, बाइक रैली, सायकल रैली, दीवारों में नारा लेखन, मतदान से संबंधित स्टॉल व सेल्फी पॉइंट, दिव्यांगजन व तृतीय लिंग सम्मेलन कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता व बुजुर्ग महिला मतदाता सम्मान कार्यक्रम, होली मिलन उत्सव व स्वच्छता अभियान, स्वसहायता समूह के माध्यम से गाँव–गाँव में मतदान जागरूकता, राशन वितरण केंद्र (सोसायटी) में मतदान जागरूकता बैनर लगाने, विभिन्न राशन वितरण केन्द्रों में मतदान दिवस का सील लगाकर लोगों को जागरुक करने, रंगोली प्रतियोगिता, औद्योगिक केन्द्रों में श्रमिको के मध्य संवाद सेतु व शपथ कार्यक्रम, कलश यात्रा एवं शपथ कार्यक्रम, मनरेगा श्रमिकों व ग्रामीणों को मतदान का शपथ कार्यक्रम, महिलाओं द्वारा फैंसी ड्रेस व कैट वॉक, स्कूली बच्चों द्वारा अपने पालकों के लिए मतदान हेतु निमंत्रण पोस्ट कार्ड बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सहित विविध गतिविधियाँ लगातार आयोजित कराई जा रही है। इसी क्रम में आज स्वीप गतिविधि के तहत कलेक्टर के निर्देशन में जिले के विभिन्न हॉस्पिटल में विशेष रक्तदान शिविर लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। आज आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्न लोगों ने स्वस्फूर्त भाग लेकर रक्तदान करते हुए मतदान के लिए जागरूकता का संदेश दिया। जिससे आमजन को मताधिकार के ज्यादा से ज्यादा उपयोग के लिए जागरुक किया जा सके। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने समस्त जिलेवासियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से तथा बिना किसी प्रलोभन के निर्भिक होकर अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending