Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकसभा निर्वाचन – 2024 ..

Published

on

कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील ,

मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ..

सक्ती, लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा अंतर्गत तृतीय चरण के निर्वाचन में जिले में मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जायेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलेवासियों से अपने-अपने घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में पानी की व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। जिससे जिले के सभी नागरिकों को मतदान का एक सुखद अनुभव हो। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी मतदाताओं से आग्रह एवं अपील करते हुए कहा है कि जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान अवश्य करें तथा लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा जरूर बनें।

सक्ती जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण –

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत तीसरे चरण के मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा अंतर्गत सक्ती जिले में 7 मई को होने वाले मतदान के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा लगातार आवश्यक निर्देश सभी संबंधित अधिकारियो को दिए जा रहे है। जिससे की सक्ती जिले में लोकसभा आम निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

जिले में बनाये गए है विभिन्न महिला मतदान केंद्र , दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र और युवा प्रबंधित मतदान केंद्र –

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र 35-सक्ती, 36- चंद्रपुर व 37-जैजैपुर में विभिन्न महिला मतदान केंद्र , दिव्यांग प्रबंधित मतदान और युवा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 35-सक्ती अंतर्गत शहरी क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय पूर्व माध्यमिक शाला कसेरपारा सक्ती, शासकीय सदर कन्या प्राथमिक शाला भवन हरिगुजर वार्ड नं. 7 सक्ती कक्ष क.01, शासकीय सदर कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सक्ती कक्ष क. 02, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन सक्ती कक्ष कमांक 3, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन सक्ती कक्ष कमांक 2, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन सक्ती कक्ष कमांक 1, तथा ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय पूर्व माध्यमिक भवन पोरथा कक्ष कमाक 1, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पोरथा नवीन भवन कक्ष कमांक 1, शासकीय पूर्व माध्यमिक भवन पोरथा कक्ष कमांक 2, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन सोंठी कक्ष कमांक 1 को महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। शहरी क्षेत्र अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू अर्ध शासकीय महाविद्यालय सक्ती कक्ष क्र. 09 को दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रगजा कक्ष क्रमांक 02, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन रगजा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन टेमर कक्ष क्रमांक 1, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन टेमर कक्ष क्रमांक 2 तथा शहरी क्षेत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल भवन नया बाराद्वार कक्ष कमांक 1 पू.खण्ड को युवा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है।

विधानसभा क्षेत्र 36- चंद्रपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन गोबरा कक्ष क्र. 01 नया भवन, शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन रामभांठा, शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन खोंधर, शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन ठनगन, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कुसुमझर, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन नवापारा (ड), शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन जवाली, शासकीय जनपद प्राथमिक शाला भवन कांशीडीह को तथा शहरी क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन डभरा सदर, शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन डभरा कक्ष कमांक-2 को महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बसंतपुर कक्ष क्रमांक 01 को दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बीरभांठा, शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन पुटीडीह, शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन सपोस, शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन गोपालपुर व शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन बालपुर को युवा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है।

विधानसभा क्षेत्र 37 जैजैपुर अंतर्गत शहरी क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जैजैपुर कक्ष कमांक-2, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जैजैपुर कक्ष क्रमांक -7 को तथा ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन भांठागांव जैजैपुर अतिरिक्त कक्ष, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन मलनी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बेलादुला, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन करमनडीह, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन नगारीडीह कक्ष क्रमांक -2, शासकीय जनपद प्राथमिक स्कूल भवन देवरीमठ, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बरेकेलकला कक्ष क्रमांक-2 व शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन धमनी कक्ष क्रमांक-2 को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन अकलसरा को दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन भाठापारा परसाडीह, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन जर्वे, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन चोरभट्ठी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन नंदेली कक्ष क्रमांक 01 व शहरी क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक शाला जैजैपुर कक्ष क्रमांक 01 को युवा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..1 घंटा ago

पश्चिम बंगाल से सूरजपुर तक गूंजी समर्पण की गाथा, बाबूलाल अग्रवाल व संस्कार अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठनात्मक सम्मान ..

भाजपा पश्चिम बंगाल ने भेजा विशेष प्रशस्ति पत्र, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता की हुई सराहना .. सूरजपुर, राजनीति...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

विश्व आदिवासी दिवस पर गरजे डॉ. चरणदास महंत, बोले- आदिवासी एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन की करें रक्षा ..

सक्ती के देवांगन सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ सर्व आदिवासी सम्मेलन, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी संस्कृति को...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

आदिवासी समुदाय को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी .. सक्ती, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका...

खबर बिर्रा ..16 घंटे ago

महानदी पुल बना मौत का पुल! बड़े-बड़े गड्ढे, झांकते सरिए और टूटी रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा ..

बसंतपुर-सलिहाघाट के बीच जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हजारों वाहन, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे...

खबर कोरबा2 दिन ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending