Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रदेश के आदिवासी इलाकों में हुआ अच्छा मतदान ..

Published

on


धरमजयगढ़ में सबसे ज्यादा, रायपुर पश्चिम में सबसे कम मतदान ..


रायपुर, प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान धरमजयगढ़ विधानसभा सीट पर 81.76 फीसदी हुआ है। जबकि रायपुर पश्चिम में सबसे कम 50.08 फीसदी मतदान रहा है।

प्रदेश में शाम साढ़े पांच बजे तक सात लोकसभा सीटों पर 66.87 फीसदी मतदान हुआ है। रायपुर लोकसभा में सबसे कम 61.25 फीसदी मतदान हुआ है। आखिरी आधे घंटे के बाद मतदान के आंकड़े आने के बाद करीब 7 फीसदी की बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में रायपुर में कुल 66 फीसदी मतदान हुआ था।

जानकारों का मानना है कि मतदान के आंकड़े पिछली बार से थोड़ा अधिक हो सकता है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान आदिवासी सीटों पर हुआ है। यानी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रायगढ़ में सबसे ज्यादा 75.84 फीसदी मतदान हुआ है। अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरक्षित सीट 74.17 फीसदी मतदान हुआ।

आदिवासी इलाकों में भारी मतदान हुआ है। रायगढ़ की धरमजयगढ़ विधानसभा में 81.76 फीसदी मतदान हुआ है। रायगढ़ की लैलूंगा सीट पर भी 80.89 फीसदी मतदान हुआ है।

तकरीबन सभी आदिवासी सीटों पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। जबकि शहरी सीटों पर मतदान 60 फीसदी के आसपास रहा है। रायपुर की चारों सीटों में सबसे ज्यादा रायपुर में 57.32 फीसदी हुआ। जबकि इससे सटे हुए धरसीवां में 72.61, अभनपुर में 67.58 और आरंग में 67.99 फीसदी मतदान हुआ है।

दिलचस्प बात यह है कि रायपुर लोकसभा के दोनों मुख्य दल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और विकास उपाध्याय रायपुर शहर की सीटों से ही आते हैं।

भिलाई की दोनों सीटों पर भी अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 मिनट ago

विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

आदिवासी समुदाय को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी .. सक्ती, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका...

खबर बिर्रा ..2 घंटे ago

महानदी पुल बना मौत का पुल! बड़े-बड़े गड्ढे, झांकते सरिए और टूटी रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा ..

बसंतपुर-सलिहाघाट के बीच जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हजारों वाहन, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे...

खबर कोरबा1 दिन ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending