Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर एवं एसपी ने किया 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ..

Published

on


बार – बार प्रयास करने से जीत अवश्य मिलती है – कलेक्टर ..


जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए 20 मई से 09 जून 2024 तक 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बास्केटबॉल मैदान जांजगीर में किया।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा विकसित करने में मदद करेगा। जिले में खेल अधोसंरचना एवं खिलाड़ियों की सुविधा विस्तार हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी हार अंतिम हार नहीं है। हमें बार-बार प्रयास करना करते रहना चाहिए, क्योकि बार – बार प्रयास करने से हमें जीत अवश्य मिलती है। खेल से हमें बहुत कुछ सीखने की मिलता है। मैदानी खेल से मानसिक व शारीरिक दोनो रूप से स्वस्थ्य रहते हैं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा खेलों का अपना विशेष महत्व है। जिसके माध्यम से हम खेल भावना एवं टीम के रूप में कार्य करने की प्रवृति एवं अन्य चीजो को सीखते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षण दे रहें प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी बच्चों को अच्छी से अच्छी प्रशिक्षण दे व बच्चों के अंदर छुपे हुए प्रतिभा को बाहर लाएं। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी पसंद के खेल की प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ममता यादव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न खेल एसोशियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।


यहां – यहां होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ..

बास्केटबाल प्रशिक्षण का आयोजन बास्केटबाल मैदान जांजगीर में, हैण्डबाल खेल प्रशिक्षण हैण्डबाल मैदान जांजगीर में, फुटबाल हाई स्कूल मैदान जांजगीर में, हॉकी ध्यानचंद्र हॉकी खेल मैदान जांजगीर में, वालीवाल सिटी क्लब जांजगीर में, नेटबाल, कराते, फैसिंग हाई स्कल मैदान जांजगीर में एवं सॉफ्टबाल, बैशबाल खेल प्रशिक्षण का आयोजन मेला ग्राउन्ड शिवरीनारायण में आयोजित होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा16 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा16 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending