खबर सक्ती ...
जैजैपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों मे 23 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

सक्ती, जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी ललित चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम नंदेली एवं गुचकुलिया में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की जा रही है जिस पर निरीक्षक के द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के लिए टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई जिस पर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 03 अलग-अलग जगह पर कार्यवाही की गई। ग्राम नंदेली में लाला पलांगे पिता लखन पलांगें उम्र 30 साल सकिन नंदेली, ग्राम गुचकुलियां में आरोपी उत्तरा कुमार उरांव पिता संत लाल उम्र 33 साल तथा जगदीश प्रसाद उरांव पिता झाडूराम उम्र 34 साल सकिन गुचकुलियाँ थाना जैजैपुर के द्वारा क्रमशः अपने घर के सामने में अवैध कच्ची महुआ शराब क्रमश: 08, 07, 08 लीटर कुल 23 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 2,300 रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कार्रवाई की गई। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक मिश्रा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण कंवर, शंकर सिंह राज, आरक्षक गोविंद पटेल, त्रिलोक ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















You must be logged in to post a comment Login