Connect with us

Uncategorized

स्व बिसाहू दास महंत जी के 46 वे पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर वस्त्र वितरण का नगर में हुआ आयोजन ..

Published

on

बाबूजी की जन सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं – डॉ चरणदास महंत ..

सक्ती, स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के 46 वी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्त्व में नगर के मातृ शिशु अस्पताल सक्ती में श्रद्धांजलि एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर डॉ चरणदास महंत ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के सेवा के संकल्प एवं जन सेवा के परंपरा को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर भर्ती मरीजों को डॉ चरणदास महंत एवं श्रीमती ज्योत्सना महंत ने फल, बिस्किट वितरित किया। तथा कचहरी परिसर सक्ती में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष संदीप बनाफर ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता बनाफर ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को महान व्यक्तित्व के धनी तथा सच्चा गांधीवादी जनसेवक बताया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं, नागरिकों, ग्रामीणों द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया गया तथा उपस्थित जनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, सच्चे गांधीवादी जनसेवक, गरीबों के मसीहा, हसदेव बांगो बांध परियोजना के पैरोकार, निस्वार्थ भाव से जनसेवा के काम करने वाले सच्चा नेता बताया। स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आवश्यकता अनुसार दवा प्राप्त किया। शाम 5:00 बजे अधिवक्ता राकेश महंत ने अपने निवास मातृ पितृ छाया वार्ड नंबर 5 सक्ती में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जिसमें उपस्थित जनों ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण किया।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की जिला अध्यक्ष श्रीमती मेनका जायसवाल, सरवन सिदार, हेमू सोनी, सीएमएचओ एवं बीएमओ सक्ती डॉ सूरज सिंह राठौड़, डॉ कल्पना राठौर, नितेश वर्मा, रुखसाना बेगम, रामगोपाल थवाईत, जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष ऋषिकेश चौबे, वाल्मीकि सिंह बनाफर, सुरित चंद्रा, अलका जयसवाल, संतोष जायसवाल, संजय अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मनोज जायसवाल, पवन शर्मा, पीयूष राय, गिरधर जायसवाल, कृष्ण कुमार देवांगन, प्यारेलाल पटेल, महेश पटेल, अनिल साहू , ईश्वर देवांगन, धर्मेंद्र सोन, दादू चंद्रा, दुर्गा साहू , भीम देवांगन, प्रदीप गबेल, टीकाराम कुर्रे, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेश जिला सक्ती, युवा नेता दिनेश बरेठ, क्लेश पटेल, निर्मल दास महंत, कमल दास महंत सहित अन्य अधिवक्ता गण, पत्रकार गण, नागरिक गण, ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending