Connect with us

खबर कोरबा

ब्लैक स्पॉट में दुर्घटना रोकने हेतु लगाए जाएंगे रेट्रोरिफ्लेक्टिव ट्रैफिक साइन, स्पीडगन, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य तकनीकी उपकरण ..

Published

on

दुर्घटना के नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित ,

परसाभाठा से बजरंग चौक के मध्य 10 दिवस के अंदर स्ट्रीट लाइट व कैमरा लगाने के दिए निर्देश ,

बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए यात्रा करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही ,

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित ..

कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्हाकित ब्लैक स्पॉट में सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। इस हेतु आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने एवं प्रस्तावित कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी श्रीमती नेहा वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, इरकॉन, परिवहन, यातायात सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

एनएच में सड़क सुरक्षा हेतु किए जाने वाले आवश्यक व्यवस्थाओ के सम्बंध में ली जानकारी –

बैठक में कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु डीएमएफ मद से प्रस्तावित कार्यो की भी जानकारी ली। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा चिन्हाकित सभी ब्लैक स्पॉट स्थानों में रेट्रोरिफ्लेक्टिव ट्रैफिक साइन, स्पीडगन, सीसीटीवी कैमरा, क्रैश बैरियर, हाई मास्ट लाइट, होर्डिंग्स लगाने जैसे अन्य कार्य किए जाएंगे। जिससे इन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था हो सके व रात में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो एवं आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुँचायी जा सके। साथ ही छोटे मार्गो से मुख्य मार्गो को जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर रंबल स्ट्रीप भी लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना जन्य क्षेत्रो से पहले गाड़ियों की स्पीड नियंत्रण हेतु होर्डिंग्स व साइन बोर्ड प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही यथा स्थानों में स्पीडगन भी स्थापित किए जाएंगे। इससे ओवर स्पीड करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा सकेगी। आवश्यक स्थानों में पेड़ो पर रेडियम रिफ्लेक्टर, संकेतक, ब्लिंकर भी लगाया जाएगा।
कलेक्टर ने एनएच में डीएमएफ से लगने वाले स्पीडगन सीसीटीवी कैमरा जैसे तकनीकी उपकरणों को शासकीय संस्थानों के नजदीक स्थापित करने के लिए कहा। जिससे इनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु के कारणों की समीक्षा करते हुए बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए यात्रा करने वालो , सिग्नल तोड़ने व ओवर स्पीडिंग करने वालों पर चालान करने के निर्देश दिए साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही करने व लाइसेंस निरस्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर द्वारा बाल्को द्वारा किये जाने वाले मरम्मत कार्यो में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए परसाभाठा से बजरंग चौक तक 10 दिवस के अंदर स्ट्रीट लाइट व कैमरा लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल गेवरा/दीपका/कुसमुण्डा के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में बरसात के दौरान संभव मरम्मत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..4 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending