Connect with us

खबर कोरबा

वन्य प्राणियों के शिकार के अपराधियों को भेजा गया जेल ..

Published

on

कोरबा, वन्य प्राणियों के शिकार के संबंध में ग्राम दमिया निवासी महेन्द्र गंधर्व के घर से प्राप्त वन्य प्राणियों के शव एवं अंग के संबंध में वनमण्डलाधिकारी कटघोरा के निर्देशन में अपराध पंजीबद्ध कर अपराधियों की तलाश की जा रही थी। अपराधी बार-बार ठिकाना बदल रहे थे। जिससे उन्हें पकड़ने में परेशानी हो रही थी। वनमण्डलाधिकारी कटघोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों को ग्राम दमिया में गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज किया गया है। सभी अपराधियों ने वन्यप्राणी का 11 के.व्ही. विद्युत प्रवाह तार जंगल में फैलाकर शिकार करना स्वीकार किया। अपराधियों के विरूद्ध भारतीय वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत् प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पाली में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में अपराध सिद्ध होने से अपराधियों को जेल भेजा गया है। इस अपराध के मुख्य आरोपी महेन्द्र गंधर्व अभी भी फरार है। अपराध में शामिल महेन्द्र की पत्नी निर्मला बाई को भी जेल दाखिल किया गया है। अपराधियों को पकड़ने में मुख्य रूप से संजय लकड़ा, परिक्षेत्र अधिकारी पाली, यशमन कुमार आडिल, सर्किल फारेस्ट ऑफिसर पाली, दीपक कुमार पटेल, बीट फारेस्ट ऑफिसर लाफा, राजेश कुमार धिरही, बीट फारेस्ट ऑफिसर पोटापानी, सुरेश सिंह ठाकुर, बीट फारेस्ट ऑफिसर पाली, श्रीमति सविता पटेल, बीट फारेस्ट ऑफिसर, श्रीमति अनिता कुंवर, बीट फारेस्ट ऑफिसर पूटा विरेन्द्र कुमार वाहन चालक का योगदान रहा।

गौरतलब है कि वनमंडलाधिकारी कटघोरा को 18 जुलाई 2024 को सूचना प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पाली के 07 सदस्यीय टीम गठित कर उप वनमंडलाधिकारी पाली के द्वारा सर्च वारंट जारी कर ग्राम दमिया में महेन्द्र गंधर्व/संतराम गंधर्व के घर में सर्च करने पहुंचा, सर्च करने पहुंची टीम देख कर महेन्द्र एवं उसके साथी घर में ताला लगाकर फरार हो गये, तत्पश्चात् पुलिस के दो बल एवं राजस्व के आर. आई. को सूचना देकर बुलाया गया। महेन्द्र गंधर्व के घर में ताला लगा होने के कारण पुलिस, राजस्व एवं स्थानीय गांव के सरपंच, पंच की उपस्थिति में वन विभाग की टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर ताला तोड़ा गया। ताला तोड़ने के पश्चात् घर के अंदर की तलाशी लिया गया।

तलाशी के दौरान महेन्द्र गंधर्व के घर में कटा हुआ चीतल का मांस, एक नग भुना हुआ जंगली सुअर पाया गया। सभी 01 नग जंगली सुअर का शव 38 कि.ग्रा., 09 बंडल सेटरिंग तार, 02 नग नायलोन जाल, 01 नग फरसा, 01 नग प्लास्टिक बोरी खून से सना हुआ, 02 नग लकड़ी का गुटका, चीतल का मांस कटा हुआ बाल्टी में 16 कि.ग्रा. एवं बोरी में 38 कि.ग्रा., नायलोन जाली 02 गुच्छा, चीतल का सिंग 04 नग 01 नग चीतल का सिर वजन 2.500 कि.ग्रा., 02 बंडल बिजली तार, 01 नग कुल्हाड़ी, 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएच 0370 (हीरो स्पलैण्डर) को जप्तकर वन्यप्राणी के मांस एवं शव को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..5 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending