Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट में किया संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ ..

Published

on

अब आम नागरिक संवाद कॉल सेंटर 7970001634 के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे अपनी सुझाव एवं शिकायतें ..

जांजगीर-चांपा, जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में शुरू किए गए वॉट्सऐप चैट संवाद को विस्तार करते हुए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस नंबर 7970001634 पर जो नागरिक वॉट्सऐप प्रयोग नहीं करते हैं या पुरानी फ़ीचर के फ़ोन प्रयोग करते हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव या माँग को दर्ज करा सकते हैं। इस संवाद कॉल सेंटर का उद्देश्य बिना परेशानी एवं भागदौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संवाद कॉल सेंटर से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिससे लोगों को तेजी से उनकी समस्याओं का समाधान मिल पायेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को चैटबॉट एवं संवाद कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

कामकाज के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली शिशुवती माताओं को स्तनपान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्तनपान कक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में स्तनपान कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु कल्याण स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते कलेक्टोरेट परिसर में स्तनपान कक्ष स्थापित करते हुए एक नया कदम उठाया गया हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को जगदलपुर आएंगी ..

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू , मुख्य सचिव विकास शील ने ली वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री ने गौमाता पर बनी पहली फिल्म – ‘गोदान’ का किया ट्रेलर लॉन्च , मुख्यमंत्री ने की फिल्म – ‘गोदान’...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ..

डीके कॉलेज बलौदाबाजार में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन .. रायपुर, दाऊ कल्याण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार में...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

खबर रायगढ़9 घंटे ago

रायगढ़ के नवपदस्थ एसपी शशि मोहन से पत्रकारों की सौजन्य भेंट ..

रायगढ़, जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशि मोहन सिंह के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में स्थानीय पत्रकारों द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा सरकारी समिति सक्ती में हर्षोल्लास से मना 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने फहराया तिरंगा ..

गणतंत्र दिवस हमें समानता, स्वतंत्रता और अधिकारों का मार्ग दिखाता है : समिति प्रबंधक धनीराम साहू .. सक्ती, सेवा सरकारी...

खबर कोरबा1 दिन ago

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के जिला समन्वयक आशुतोष हुए सम्मानित ..

कोरबा, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने किया ध्वजारोहण ..

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा नरियरा में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित .. जांजगीर-चांपा, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती आबकारी नियंत्रण कक्ष में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान से गूंजा परिसर .. सक्ती, नगर के आबकारी नियंत्रण कक्ष...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं ..

सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले वासियों को हार्दिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending