खबर सक्ती ...
जिले में घटिया साइकिल सप्लाई पर कांग्रेस का विरोध, जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन ..

जिले में घटिया सायकल सप्लाई बन्द हो भुगतान रोका जाय – गिरधर जायसवाल ..
सक्ती, जिले में सरस्वती सायकल योजना के तहत नवमी कक्षा की छात्राओं को साइकिल प्रदान की जा रही है, लेकिन स्थानीय नेताओं और अभिभावकों द्वारा साइकिल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आपूर्ति की जा रही कोहिनूर साइकिल कंपनी की साइकिलों को लेकर आरोप लगाया गया है कि ये बहुत ही निम्न गुणवत्ता की हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता गिरधर जायसवाल, जिला कॉग्रेस कमेटी सक्ती के प्रवक्ता एव पूर्व मंडी सदस्य धनेश्वर जयसवाल, सेवादल अध्यक्ष प्यारेलाल पटेल, ब्लॉक कॉग्रेस उपाध्यक्ष रामनाथ जायसवाल और अन्य नेताओं ने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर साइकिल वितरण बंद कराने और भुगतान रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि साइकिलें मापदंडों के विपरीत हैं और इन्हें छात्राओं को खुद उठाकर ले जाना पड़ रहा है। कई साइकिलें पंचर हैं, कुछ में पैडल गायब हैं या खराब हो चुके हैं।
इन नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। श्री जायसवाल ने कहा है कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रतिपक्ष नेता डॉ चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव सहित उच्चाधिकारियों को की हैं।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login