Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व हिंदू परिषद सक्ती का षष्ठी पूर्ति उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ संपन्न ..

Published

on

मातृशक्ति की सक्रियता से सक्ती जिले में परिषद का विस्तार उल्लेखनीय ,

महाउत्सव में समाजसेवा, संस्कार और संगठन की भूमिका पर जोर – जिला विधि प्रमुख विश्वनाथ सोनसरे ..

सक्ती, सक्ती जिले के चंद्रा भवन में विश्व हिंदू परिषद सक्ती का षष्ठी पूर्ति उत्सव बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस महाउत्सव में नगर जिला सक्ती के खंड प्रखंड के साथ-साथ पुराने कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की गरिमामय उपस्थिति रही। नवगठित जिला सक्ती के बाद परिषद का विस्तार उल्लेखनीय रहा है, और इस सक्रियता का श्रेय स्थानीय मातृशक्ति कार्यकर्ता सुनीता सोनसरे को दिया गया, जिन्होंने दुर्गावाहिनी बल कार्यकर्ता की अच्छी टोली के साथ जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

इस उत्सव के मुख्य अतिथि बाल योगी ब्रह्मचारी ज्योतिषाचार्य अनुसूया नंदन कौशलेंद्र दुबे महाराज थे। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता रमेश सिंघानिया ने समाज के एकजुटता पर जोर दिया और परिषद कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं में चितरंजन सिंह पटेल, मांगेराम अग्रवाल, कुश लाल वर्मा, और मातृशक्ति प्रांत टोली सदस्य सुनीता सोनसरे प्रमुख रहीं। वक्ताओं ने समाज को सुसंस्कृत करने के लिए मातृशक्ति के सक्रिय होने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधि प्रमुख विश्वनाथ सोनसरे ने किया, जिन्होंने परिषद के कार्यों और उनकी पद्धतियों के विस्तार पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में “नारी तू नारायणी संस्था” की संचालिका आशा साव, जिला मातृशक्ति सत्संग प्रमुख अनिता गौतम, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर राज्य अलंकरण से सम्मानित डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, जुझारू व्यक्तित्व अनुभव तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल, पंडित नरेंद्र कुमार मिश्रा, और अन्य प्रमुख अतिथि भी उपस्थित के साथ-साथ नेहा गुप्ता बाल संस्कार केंद संचालिका सक्ती, शालिनी क्षत्रिय, संतोषी गुप्ता, निर्मला शर्मा, अनीता सिंह, पुनीता बरेठ, संपति पटेल, ललिता साहू, झरना साहू, विद्या साहू, पुष्पलता चंद्रा, योगेश्वरी माननेवार, संगीता राठौर, लक्ष्मीन चंद्रा, साबिया, सरिता चौहान, फिरतीन बरेठ, केकती यादव, जयंती भट्ट, बिंन्दिया भट्ट, रामायण बाई, दुर्गावा हिनी बहन कु. करीना देवांगन नगर संयोजिका, जिला बाल संस्कार दुर्गावाहिनी प्रमुख तनीषा मिश्रा, घनश्याम चंद्रा, डाक्टर संतोष पटेल, सिविल सर्जन जिला सक्ती दीपक गुप्ता, डा. एम पी पटेल, चमरू दास वैष्णव, जिला पतंजलि योग प्रभारी सक्ती पंडित महेश शर्मा, धर्म प्रचारक पंडित नरेन्द्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कार्यवाह अमरदास मानिकपुरी, अधिवक्ता संतोष यादव, बजरंग अग्रवाल, डमरूधर देवांगन, गौरीशंकर राठौर, विनय कुमार साहू, गुरुशरण साहू, सक्ती नगर मंत्री भाजपा अनूप अग्रवाल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, संजय सिन्हा, माधव राठौर, राकेश यादव, विनोद कुमार पांडेय, नगरसक्ती द्वय महामंत्री भाजपा गोविंद देवागन, अमन डालमिया, पत्रकार रमेश अग्रवाल, सक्ती भाजपा नगर मंत्री द्वय सर्वजीत सिंह सरदार, गोविंदा निराला, विश्वहिंदू परिषद जिला टोली के उपाध्यक्ष अमर अग्रवाल, विशेष संपर्क प्रमुख डी एस मैत्री “सेवानिवृत सह प्रबंधक एनटीपीसी कोरबा” सह मंत्री शिवकुमार साहू, सत्संग प्रमुख नरेंद्र राठौर, सह सत्संग प्रमुख अशोक कुमार यादव, परसन कुमार राठौर, सुखचरण साहू , सहस लाल साहू, कन्हाई उरांव, राकेश श्रीवास परदेशी उरांव, जगदीश पटेल, विजय कुमार, श्यामकुमार साहू, शंकर यादव, रविशंकर पटेल, विनोद पांडेय, नवधा यादव, गोविंदा साहू, गोरखनाथ यादव एवं अन्य कार्यकताओं में सक्ती जिले के गणमान्य और सम्माननीय व्यक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।

उत्सव में मातृशक्ति की उपस्थित बहनों ने जयघोष के साथ सभा का समापन किया, और संतों द्वारा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष अमर अग्रवाल की व्यवस्थापन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समाजसेवा, संस्कार, और संगठन के कार्यों पर जोर देते हुए, वक्ताओं ने मातृशक्ति की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाने की अपील की। कार्यक्रम की गरिमा में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने चार चांद लगाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे कार्यालय ..

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस अधिकारियों ने साइकिल से संभाली ड्यूटी .. रायपुर, 12 मई 2026 को...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ..

कहा- दुर्ग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है दुर्ग, विभागीय समन्वय से दुर्ग बने...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ..

प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की .. रायपुर, आज 12 मई 2026 को दुर्ग जिले...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान ..

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. जांजगीर-चांपा, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन .....

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत ..

श्यामसुंदर अग्रवाल बोले— डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता घटाने ई-वाहनों को अपनाना जरूरी .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending