Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम डभरा ने अनुविभाग स्तर पर राजस्व कार्यों की समीक्षा की ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज एसडीएम डभरा बालेश्वर राम द्वारा अनुविभाग स्तर पर आने वाले तहसील डभरा और तहसील चंद्रपुर अंतर्गत राजस्व कार्यों में तेजी लाने राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी सहित समस्त मैदानी राजस्व अमलो की समीक्षा बैठक ली गई तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सक्ती के द्वारा प्राप्त निर्देश के पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में गिरदावरी, मेप प्रकाशन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन ,अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा बटांकन, डीएससी, मोबाइल व आधार एंट्री पर पटवारी हल्कावार समीक्षा कर समस्त कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए साथ ही अन्य सभी राजस्व संबंधी कार्यों का विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में गिरदावरी प्रगति की समीक्षा कर सभी पटवारी को फील्ड में जाकर फसल का सत्यापन कर गिरदावरी करने तथा राजस्व निरीक्षक को सतत मॉनिटरिंग करने व ऑनलाइन एंट्री करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वामित्व योजना से प्राप्त मैप 2 का भौतिक सत्यापन करने के लिए मैप 2 हल्का पटवारी को प्रदान किया गया। बैठक में एसडीएम डभरा द्वारा नक्शा बटांकन की मासिक प्रगति में विशेष प्रदर्शन करने वाले पटवारी अशोक भारद्वाज, लाल बहादुर, पदमालोचन एवं गुलजार को एसडीएम डभरा बालेश्वर राम द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में एसडीएम डभरा बालेश्वर राम के साथ तहसीलदार डभरा डॉ. रवि शंकर राठौर एवं प्रभारी तहसीलदार चंद्रपुर आशीष पटेल, आरआई, पटवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एसडीएम ने ली समस्त बीएलओ का प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक –

अनुभागीय अधिकारी (रा) डभरा के द्वारा जनपद सभाकक्ष में तहसील डभरा एवं चंद्रपुर तहसील के समस्त बीएलओ का प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमे दिनांक 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ होने वाले एसएसआर एवं ओबीसी सर्वे का कार्य करने हेतु प्रशिक्षक श्री देवानंद यादव एवं अनिल कैवर्त के द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रपत्र भरकर समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश एसडीएम डभरा बालेश्वर राम के द्वारा दिया गया। बी एल ओ प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी जितेंद्र यादव, देवव्रत सिदार, युवराज नायक, रेशम लाल पटेल पंचायत निरीक्षक राय, करारोपण अधिकारी निगम बघेल आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण उपरांत अनुविभागीय अधिकारी (रा) डभरा के द्वारा एनटीपीसी भूमिगत पाइपलाइन भू अर्जन के प्रकरणों में शिविर लगाकर मुआवजा वितरण किया गया। जिसमें डभरा अनुभाग के अंतर्गत कुल 62 हितग्राहियों, राशि 56 लाख रुपए में से 34 हितग्राहियों को 35 लाख रुपए का मुआवजा वितरण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (रा) डभरा बालेश्वर राम ने बताया है कि भविष्य में भी मुआवजा के प्रकरणों का निपटारा शिविर लगाकर किया जाएगा। उल्लेखनीय है की कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के सभी अनुविभाग और तहसील स्तर के राजस्व कार्यालयो में राजस्व कार्यों में तेजी लाने लगातार राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। इसी क्रम में आज एसडीएम डभरा द्वारा कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में अनुविभाग स्तर पर राजस्व विभाग के मैदानी अमलो की समीक्षा बैठक ली गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली7 मिनट ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending